अमर देव पासवान, आसनसोल:
Aastha Special Train: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां भी मजबूत होती जा रही हैं। एनडीए ने इस बार 400 प्लस सीटों का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें और भी मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
आस्था स्पेशल ट्रेन
भाजपा का यह कदम है- पश्चिम बंगाल को राममय बनाने का…जिसके लिए भाजपा ने पश्चिम बंगाल के करीब 1400 कारसेवकों को अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करवाने के लिए हावड़ा से एक स्पेशल ट्रेन भेजी है। बुधवार को भी भाजपा ने अपने 1400 कर्मियों को अयोध्या रामल्ला के दर्शन के लिए ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ रवाना की।
इस ट्रेन को पुरुलिया भाजपा सांसद ज्योतिरमय सिंह महतो, भाजपा विधायक लखन घरुई, पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी, भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अयोध्या जा रहे लोगों में खुशी
इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे भाजपा समर्थकों ने कहा कि वह आज अपने सपनों को पूरा करने रामलला की जन्मभूमि अयोध्या जा रहे हैं। जहां वह रामलला के दर्शन कर अपना जीवन सार्थक करेंगे।
भाजपा करेगी मदद
वहीं भाजपा सांसद ज्योतिरमय सिंह महतो की मानें तो पश्चिम बंगाल के और लोगों को अयोध्या भगवान श्री राम का दर्शन करवाने की भाजपा की योजना है। जो भी श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं या फिर किसी कारण से अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, तो ऐसे में भाजपा उनकी मदद करेगी।
भाजपा सांसद का कहना है कि उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाने की व्यवस्था भी बीजेपी की ओर से की जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के द्वारा उठाया जा रहा यह कदम बंगाल में भगवा पार्टी की जड़ें जमाने के लिए किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कई राज्यों से आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना की जा चुकी हैं।
तृणमूल खेमे मे सेंध लगाने का काम करेगी योजना
कहा ये भी जा रहा है कि भाजपा की यह योजना बंगाल में तृणमूल खेमे मे सेंध लगाने का काम करेगी। जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता प्रभु श्री राम के भक्तों के भीतर एक नई ऊर्जा और जोश भरने का काम करेंगे। पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी ने 2019 के चुनाव में 18 सीटें हासिल की थीं। वहीं टीएमसी को 22 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत नसीब हुई थी। देखना होगा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में इस बार कितनी कामयाब होती है।
ये भी पढ़ें: BJP-RLD में कहां फंसा है पेंच? बस एक सीट से मुश्किल हो जाएगी हल
ये भी पढ़ें: BJP-RLD में यूपी की 4 सीटों पर फाइनल हुई बात, पांचवीं सीट का नाम आया सामने
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
16 mins agoकुछ ही देर में PM जारी करेंगे किसान योजना की 24वीं किस्त, चेक करें स्टेटस
19 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines