Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 5 चरण पूरे हो चुके हैं और 2 चरण बाकी हैं। इसे लेकर अनुमानों-पूर्वानुमानों का दौर जारी है। बीते दिनों चुनावी रणनीतिकार और एक्टिविस्ट प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने भी इस चुनाव के परिणाम को लेकर अपनी ओर से भविष्यवाणी की थी। इसे लेकर आलोचकों ने सवाल उठाए थे। अब पीके ने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है और कहा है कि 4 जून को पर्याप्त मात्रा में पानी अपने पास रखिएगा। बता दें कि 4 जून को ही चुनाव का रिजल्ट आएगा।
पीके ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि पानी पीना अच्छा होता है क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को हाइड्रेटेड रखता है। जो लोग इस चुनाव के परिणाम को लेकर मेरे पूर्वानुमान से परेशान हैं उन्हें 4 जून को अपने पास पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने 2 मई 2021 की तारीख और पश्चिम बंगाल को याद करने की सलाह भी दी। प्रशांत किशोर के अनुसार भाजपा इस बार अपने 2019 के आम चुनाव के परिणाम को दोहरा सकती है या फिर उससे आगे भी निकल सकती है।
कांग्रेस की सीटों पर क्या बोले पीके?
उन्होंने यह पोस्ट तब की जब उनके एक इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल होने लगी थी। सोशल मीडिया यूजर्स पीके की पानी पीते हुए फोटो पोस्ट कर रहे थे और इसे ‘मेल्टडाउन’ बता रहे थे। इंटरव्यू के दौरान पीके ने कहा कि जहां तक मेरा ऑब्जर्वेशन और अनुभव है, मुझे लगता है कि भाजपा की सीटों की संख्या 2019 से कम नहीं होगी। मैं समझता हूं कि भाजपा की सीटें ज्यादा तो हो सकती हैं लेकिन कम नहीं होने वालीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की सीटें इस चुनाव में तीन अंकों तक नहीं पहुंचने वाली हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति क्या होगी यह मैं नहीं जानता लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह 100 सीटें जीत पाएगी। क्योंकि अगर कांग्रेस के 100 सीटें मिलती हैं तो भाजपा को 300 नहीं मिलेंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आगामी 25 मई को होने वाला है। इसके बाद 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा। बता दें कि 4 जून को मतगणना की जाएगी और इसी दिन परिणाम भी सामने आ जाएगा और यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार केंद्र में किसकी सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सातों सीटों का कुछ ऐसा है समीकरण; देखें पूरा Analysis
ये भी पढ़ें: तेजस्वी ने 200 पार का केक काटा, सहनी बोले- क्यों मिर्ची लगवाते हो?
ये भी पढ़ें: बीच चुनाव सपा को संजीवनी, राजा भैया ने अखिलेश को दिया समर्थन
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
30 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines