
दिल्ली की सातों सीटों का कुछ ऐसा है समीकरण; देखिए क्या कहता है वरिष्ठ पत्रकार का Analysis?
Edited By Gaurav Pandey

Edited By Gaurav Pandey
Delhi Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और छठे चरण का मतदान आगामी 25 मई को होना है। इसी चरण में दिल्ली की सातों सीटों पर वोटिंग होगी। इससे पहले न्यूज24 के कार्यक्रम राष्ट्र की बात में वरिष्ठ पत्रकारों ने दिल्ली की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुकेश रंजन ने कहा कि INDIA गठबंधन के लिए स्थिति मुश्किल रहने वाली है। पिछली बार का वोटिंग पैटर्न देखें तो अधिकांश सीटों पर 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था जो भाजपा के पक्ष में था।
उन्होंने आगे कहा कि इस बार भाजपा ने 7 में 6 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। केवल मनोज तिवारी का टिकट बचा है। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की बढ़त बनती दिख रही है। कॉन्टेस्ट में आने की कोशिश कर रही है। इसमें कुछ सरप्राइज देखने को मिल जाए तो स्थिति बदल सकती है। इसमें पॉलिटिकल केमिस्ट्री काफी अहम भूमिका निभाई है। दल तो मिले हैं, दिल मिले हैं क्या? आप ने कांग्रेस से ही सत्ता छीनी थी। ये तो परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि आप और कांग्रेस साथ तो आए हैं लेकिन क्या उनके बीच केमिस्ट्री बन पाई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: