---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok Sabha Election 2024: केरल में UDF के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जानें कैसे हुआ सीटों का बंटवारा?

Lok Sabha Election 2024 Kerala Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केरल में कांग्रेस और UDF के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस इस बार देश के लगभग सभी राज्यों में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। अब केरल में भी सीटों पर सहमति बन गई है। जल्दी ही पार्टी अपने लोकसभा चुनाव उम्मीदवार घोषित कर देगी।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 Kerala Congress: कांग्रेस केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। दोनों के बीच सीटों को बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस केरल में 16 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी और बाकी 4 सीटों पर अन्य दल चुनाव लड़ेंगे। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को कांग्रेस एक राज्यसभा सीट देगी। इन तीनों बातों पर सहमति बन गई है। यह जानकारी केरल में नेता प्रतिपक्ष वीडी सठीसन ने दी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मुस्लिम लीग ने दोनों सीटों पर घोषित किए कैंडिडेट

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन संयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) में सीटों के बंटवारा फाइनल हो गया है। UDF और कांग्रेस के बीच बनी सहमति के अनुसार, कांग्रेस 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

KCJ (J) और RSP एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि केरल की बाकी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने पोन्नानी ET से निवर्तमान लोकसभा सदस्य मोहम्मद बशीर को इस बार मलप्पुरम से लोकसभा चुनाव टिकट दिया है। पोन्नानी से इस बार अब्दुस्समद समदानी चुनाव लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

 

अभी यह है केरल में स्थिति

बता दें कि केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने UDF के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 15 सीटें जीती थीं। लेफ्ट डेमाक्रेटिक फ्रंट (LDF) को सिर्फ एक सीट अलापुझा की मिली थी और यह भी CPI(M) के उम्मीदवार ने जीती थी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 2 और KC(M) को एक सीट मिली थी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 28, 2024 12:55 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola