---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok Sabha Election 2024: 20 साल बाद…लोकसभा चुनाव में ऐसा होगा पहली बार!

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। ये 7 चरण में आयोजित किए जाएंगे। अंतिम चरण 1 जून को होगा। इसके बाद परिणाम आएगा। रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 Result: चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरण में होंगे। इसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। वहीं 1 जून को अंतिम चरण होगा। नतीजे 4 जून को आएंगे। हालांकि 20 साल में पहली बार कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है।

20 साल बाद नतीजे जून में होंगे घोषित

दरअसल, 20 साल में पहली बार आम चुनाव के नतीजे जून में घोषित किए जाएंगे। इससे पहले के चुनावों में नतीजे मई में घोषित किए गए थे। जानकारी के अनुसार, 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे। चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक हुए थे। हालांकि पिछली बार भी सात चरणों में चुनाव हुए थे।

---विज्ञापन---

वहीं 2014 के आम चुनावों की बात करें तो इसके नतीजे 16 मई को आए थे। चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई के बीच 9 चरणों में आयोजित किए गए थे। जबकि 2009 में लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया। लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में हुए थे। इसी तरह 2004 में आम चुनाव अप्रैल से मई के बीच हुए थे। लोकसभा चुनाव 20 अप्रैल से 2 मई के बीच 4 चरणों में आयोजित किए गए थे। परिणाम 13 मई को घोषित किए गए।

---विज्ञापन---

इस बार क्या है शेड्यूल? 

लोकसभा चुनाव के शेड्यूल के तहत पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। वहीं दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। सभी राज्यों में नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। यानी इस दिन देश की नई सरकार का पता चल जाएगा। लोकसभा के साथ ही 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इसमें आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश का नाम शामिल है। इसी के साथ 13 राज्यों की 26 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव भी होंगे।

ये भी पढ़ें: इस बार कितने युवा, महिलाएं और बुजुर्ग देंगे वोट? जानें चुनाव आयोग के सभी आंकड़े 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कुल 7 चरणों में होगा चुनाव, पहले में सबसे ज्यादा सीटों पर होगी वोटिंग; जानें हर डिटेल 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Date: दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में एक चरण में होगा मतदान, देखें इलेक्शन डेट की पूरी लिस्ट 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आपकी सीट पर कब होगी वोट‍िंंग? यहां देखें ल‍िस्‍ट 

ये भी पढ़ें: Jharkhand Lok Sabha Election Date: झारखंड में कब डाले जाएंगे वोट, देखें डेट List 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कब-कितने चरणों में होंगे चुनाव? यहां देखें सारी डिटेल्स 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: UP में 7 चरणों में होगा चुनाव, क‍िस सीट पर कब चुनाव देखें ल‍िस्‍ट 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Gujarat Lok Sabha Election Date: गुजरात में कब पड़ेंगे वोट, EC कर रहा चुनाव की तारीख का ऐलान 

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Elections 2024: ब‍िहार से होगी चुनावों की शुरुआत, Bihar में क‍िस सीट में पर कब चुनाव, देखें ल‍िस्‍ट

First published on: Mar 16, 2024 09:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola