Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, देखें पूरी List

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण में कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे। आइए जानते हैं कि फर्स्ट फेज में किन-किन दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

first phase Candidates

पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। इसके तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा। फर्स्ट फेज में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर लगी है। आइए जानते हैं कि वो वीआईपी कौन हैं और कहां से लड़ रहे हैं चुनाव।

क्या हैट्रिक लगा पाएंगे नितिन गडकरी

Advertisment

महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। नितिन गडकरी ने 2014 के चुनाव में 7 बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को और 2019 में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले को हराया था।

केंद्रीय मंत्री Vs पूर्व सीएम

विज्ञापन

अरुणाचल पश्चिम सीट से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू चौथी बार ताल ठोंक रहे हैं। वे 2004 से लगातार इस सीट से सांसद हैं। उनका मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी से है।

सर्बानंद सोनोवाल की किस्मत दांव पर

विज्ञापन

असम की डिब्रूगढ़ सीट पर पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चुनावी मैदान में हैं। वे वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। भाजपा ने इस सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली का टिकट काटा है।

संजीव बालियान को कड़ी टक्कर

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पहले चरण में वोटिंग होगी, जहां से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भाजपा के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री को सपा से हरिंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति टक्कर दे रहे हैं।

हैट्रिक लगाने को प्रयासरत हैं जितेंद्र सिंह

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-डोडा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हैट्रिक लगाने के लिए प्रयासरत हैं। कांग्रेस ने दो बार सांसद रहे चौधरी लाल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

भूपेंद्र यादव का कांग्रेस के विधायक से मुकाबला

विज्ञापन

राजस्थान की अलवर सीट से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के विधायक ललित यादव से है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री Vs पूर्व मंत्री

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ताल ठोंक रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल को टिकट दिया है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री Vs पूर्व केंद्रीय मंत्री

तमिलनाडु की नीलगिरी सीट से केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन की किस्मत कल ईवीएम में कैद हो जाएगी। उनका मुकाबला द्रमुक के मौजूदा सांसद और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से है।

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल भी चुनावी मैदान में

तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल रह चुकी तमिलिसाई सुंदरराजन चेन्नई दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने 2019 में थूथुक्कुडी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं।

विज्ञापन

पूर्व सीएम लड़ रहे चुनाव

विज्ञापन

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब पश्चिम त्रिपुरा सीट से ताल ठोंक रहे हैं। त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा से उनका सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ