Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच एक ओपिनियन पोल की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि देश की 100 से अधिक सीटों पर जीत-हार का अंतर 5 प्रतिशत से भी कम वोट का रह सकता है।
Peoples Insight Polstrat के सर्वे के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 362, INDIA को 120 और अन्य को 61 सीटों पर जीत मिल सकती है। 5 प्रतिशत मार्जिन वाली कुल सीट 118 सीटें हैं। एनडीए 42 सीटों पर आगे नजर आ रहा है तो वहीं INDIA 59 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 17 सीटों पर आगे हैं। अगर यूपी की बात करें तो कैराना, घोसी, जौनपुर और गाजीपुर सीट पर सपा के उम्मीदवार बढ़त बना सकते हैं। पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर, कांथी पर भाजपा और बहरामपुर में कांग्रेस आगे रह सकती है। ये वो सीटें हैं, जहां 5 फीसदी से कम मार्जिन पर हार-जीत तय होगी। वीडियो में देखें और किन सीटों पर हार-जीत का अंतर कम रह सकता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.