Lok Sabha Election 2024: देश का PM चुनने के लिए आप कब डालेंगे वोट? चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान

Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने का समय आ गया है। चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। तारीखों की घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी। 7 चरणों में चुनाव कराए जाने की चर्चा है। पूरी चुनावी प्रक्रिया करीब 2 महीना चलेगी। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के बीच इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।

Lok Sabha Election 2024 Social

Lok Sabha Election 2024 Social

Lok Sabha Election 2024 Dates Announcement: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के समय तय हो गया है। जी हां, आज भारतीय चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा। दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही देश में चुनाव आचार संहिता (Code of Conduct) लग जाएगी।

विज्ञापन

2019 की तरह लोकसभा चुनाव 2024 भी 7 चरणों में कराए जाने की प्लानिंग है। पिछले करीब 2 महीने से चुनाव आयोग के अधिकारी टीमें बनाकर राज्यों के दौरे करके चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे थे। टीमों की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद ही चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का ऐलान करने का दिन-तारीख फाइनल की है।

विज्ञापन

राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी आदि सभी राजनीतिक दल कई महीनों से चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की 2 सूचियां जारी कर चुकी हैं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। कांग्रेस इस बार INDI अलायंस के तहत चुनावी रण में उतरेगी। पार्टी देश के सभी राज्यों में राजनीतिक दलों के साथ सीट शेयरिंग कर चुकी है।

विज्ञापन

2019 में यह था लोकसभा चुनाव का शेड्यूल

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुए थे। 10 मार्च को तारीखों की घोषणा हुई थी और 11 अप्रैल 2019 से 19 मई 2019 के बीच मतदान कराया गया था। पहले चरण की वोटिंग 91 सीटों के लिए 11 अप्रैल 2019 को हुई थी। दूसरे चरण की वोटिंग 97 सीओं के लिए 18 अप्रैल 2019 को हुई थी। तीसरे की वोटिंग 115 सीटों के लिए 23 अप्रैल 2019 को हुई थी।

चौथे चरण के मतदान 71 सीटों के लिए 29 अप्रैल को हुए थे। 5वें चरण के मतदान 51 सीटों के लिए 6 मई को कराए गए थे। छठे चरण की वोटिंग 59 सीटों के लिए 12 मई कोई हुई थी। 7वें चरण के मतदान 59 सीटों के लिए 19 मई को हुए थे। इसके बाद 23 मई को मतगणना हुई थी। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने 353 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ