Lok Sabha Chunav 2024 : जिस बात का देश के नेता और जनता दोनों ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे शनिवार को उसका ऐलान हो गया। भारतीय निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होगा। वहीं, मतगणना 4 जून को होगी और इसी दिन परिणाम भी सामने आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानें कब-कहां होगा मतदान
किस चरण में कितने राज्यों में डाले जाएंगे वोट?
चुनाव आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों में वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। 13 मई को चौथे चरण, 20 मई को पांचवें चरण, 25 मई को छठा और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा।
ये भी पढ़ें: इस बार कितने युवा, महिलाएं और बुजुर्ग देंगे वोट? जानिए सभी आंकड़े
पहले चरण में होगा सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव
निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले चरण में 102 सीटों पर और दूसरे चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा तीसरे चरण में 94 सीटों पर, चौथे चरण में 96 सीटों , पांचवें चरण में 49, छठे चरण में 57 और सातवें व अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग होगी। आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
1.82 करोड़ लोग डालेंगे पहली बार वोट
तारीखों की घोषणा को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए लगभग 97 करोड़ लोगों के पास मतदान का अधिकार है। लगभग 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए करीब 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
चुनाव के लिए विस्तृत तैयारी की गई है, हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। चुनाव का पर्व पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन हम लोकसभा आयोजित कराने चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंंग? देखें लिस्ट
दिल्ली में महिला वोटर्स पुरुषों से ज्यादा
सीईसी ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में 21.5 करोड़ युवा मतदाता वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार महिला मतदाताओं की संख्या (47.1 करोड़) में इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तो महिला वोटर्स की संख्या पहली बार पुरुष मतदाताओं से ज्यादा हो गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में वोटर्स की संख्या में 2.72 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में एक चरण में कराया जाएगा मतदान
पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली के वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 43 लाख 27 हजार 649 थी। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 47 लाख 18 हजार 119 हो गई है। यानी कि 5 साल के दौरान यहां मतदाताओं की संख्या में लगभग 4 लाख की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जुड़े नए मतदाताओं में महिला वोटर्स की हिस्सेदारी 73.25 फीसदी है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में कब-कितने चरणों में होंगे चुनाव? यहां देखें सारी डिटेल्स
कैसा था 2019 के चुनाव का शेड्यूल?
साल 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव का आयोजन 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुआ था। इसका परिणाम 23 मई को घोषित किया गया था। चुनाव में भाजपा को बेहतरीन जीत मिली थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भगवा दल के खाते में 303 सीटें आई थीं। वहीं, कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर ही जीत मिल पाई थी।
ये भी पढ़ें: झारखंड की लोकसभा सीटों पर कब डाले जाएंगे वोट, देखिए लिस्ट
सरकार बनाना तो दूर कांग्रेस पार्टी विपक्ष के नेता के पद पर दावा करने के लिए जरूरी 10 प्रतिशत सीटों का आंकड़ा भी नहीं पा सकी थी। पिछले चुनाव में 91.20 करोड़ लोग मतदान के पात्र थे और मतदान का प्रतिशत 67 रहा था। यह देश के चुनावी इतिहास में मतदान का सबसे ऊंचा आंकड़ा था। इसके अलावा महिला मतदाताओं की संख्या भी सबसे ज्यादा रही थी।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
26 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines