---विज्ञापन---

देश angle-right

‘भारत में कोई डेमोक्रेसी नहीं है, यहां विपक्ष को चुनाव लड़ने…’, केंद्र पर क्यों जमकर बरसे राहुल गांधी?

Congress BJP Electoral Bond: कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार ने हमें चुनाव से रोकने के लिए हमारे बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। सत्ताधारी दल ने विपक्ष के साथ ख़तरनाक खेल खेला है।

---खबर नीचे जारी है---

Congress Press Conference BJP Electoral Bond: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,  सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनावी चंदा के मामले में जो तथ्य सामने आए हैं, वो शर्मनाक हैं। पिछले 70 सालों में जो लोकतंत्र की छवि बनी थी, उस पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल हजारों करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं, लेकिन विपक्ष के सारे अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। विपक्ष का बैंक अकाउंट बंद करना लोकतंत्र में दूरगामी प्रभाव पैदा करेगा।

‘लोकतंत्र में सभी के पास समान रूप से संसाधन हों’

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतन्त्र में सभी के पास समान रूप से संसाधन हों। सत्ताधारी के लिए अलग न हो। दुर्भाग्य से सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जो तथ्य निकल कर सामने आये, वो शर्मनाक और चिंताजनक हैं। हम पैसों के अभाव में चुनाव न लड़ पाएं, इसलिये हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिये गए।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

‘बीजेपी ने विपक्ष के साथ खतरनाक खेला’

खरगे ने कहा कि सत्ताधारी दल ने विपक्ष के साथ खतरनाक खेल खेला है। बीजेपी ने चुनावी चंदे से 56 प्रतिशत धन इकट्ठा किया है। बीते 70 साल में सत्ताधारी दल को इतना चंदा मिला हो, ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। बीजेपी के पास इलेक्टोरल बॉन्ड के अलावा जो चंदा कैश में आता होगा, उसका कोई हिसाब नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सरकार अनेक ढंग से पैसे उठा रही है।

यह भी पढ़ें: संघमित्रा मौर्य क्या सपा में होंगी शामिल? अखिलेश यादव के साथ की तस्वीर हो रही वायरल

---खबर नीचे जारी है---

‘चुनावी चंदे का मुद्दा लोकतंत्र को प्रभावित करता है’

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि चुनावी चंदे का मुद्दा न केवल कांग्रेस को प्रभावित करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है। जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CAA से लेकर राम मंदिर तक… वे 7 बड़े मुद्दे, जो चुनाव में छा सकते हैं

---खबर नीचे जारी है---

‘चुनावी बॉन्ड से बीजेपी को हुआ भारी फायदा’

सोनिया गांधी ने कहा कि एक तरफ इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। चुनावी बांड से भाजपा को भारी फायदा हुआ। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस  की वित्तीय स्थिति पर निर्णायक हमला हो रहा है। हम सभी का मानना है कि यह अलोकतांत्रिक है।

---खबर नीचे जारी है---

‘भारत के लोकतंत्र को किया गया फ्रीज’

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में डेमोक्रेसी नहीं रह गई है। यहां मुख्य विपक्षी दल को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: महज 71 वोट से छिन गया 57 साल का राज, चुनाव में हार के 19 महीने बाद ही छोड़ दी दुनिया

First published on: Mar 21, 2024 12:14 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola