LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 05 जून 2025: चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जम्मू-कश्मीर को देंगे 46,000 करोड़ की सौगात

आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी एक पेड़ मां के नाम 2025 अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के सीएम शामिल होंगे।

Breaking News | Aaj Ki Taaza Khabar | Hindi Samachar

आज की ब्रेकिंग न्यूज, Today Latest News in Hindi

नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर रामलला के दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी है। आज राम मंदिर के प्रथम तल पर बने राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी एक पेड़ मां के नाम 2025 अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के सीएम शामिल होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट में आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। उन पर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या में शामिल होने का आरोप है। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

चिनाब ब्रिज को पर्यटन के दृष्टिकोण से किया जाएगा विकसित- कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कल पीएम मोदी द्वारा किए जाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "चिनाब ब्रिज की अपनी विशेषता है और इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर इतना खूबसूरत है कि हर कोई यहां आकर नया अनुभव करना चाहता है। कटरा मां वैष्णो देवी की भूमि है, यहां हर कोई दर्शन के लिए आता है।"

वहीं अंजी खाद ब्रिज के बारे में उन्होंने कहा, "यह भी एक बड़ा आकर्षण और उदाहरण है क्योंकि इस तरह के जटिल डिजाइन अपने आप में एक चुनौती हैं। एक और चुनौती यह है कि हिमालय एक युवा पर्वत है और युवा पहाड़ों में सुरंग बनाना मुश्किल है। इसलिए, कई नई तकनीक के माध्यम से सुरंगें बनाई गईं। सबसे कठिन सुरंग टी-33 में कई नवाचार किए गए, जो एक अनूठा अनुभव है।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव की बैठक

उत्तराखंड के नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की बैठक, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

'बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध क्यों?' मथुरा सांसद हेमा मालिनी का बयान आया सामने

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि गोस्वामी बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध क्यों कर रहे हैं? इतना अच्छा प्रोजेक्ट इसलिए बनाया जा रहा है ताकि हजारों लोग भगवान के दर्शन कर सकें। हम इतनी अच्छी व्यवस्था कर रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित रहेंगी, बच्चे आराम से दर्शन कर सकेंगे, खास मेहमानों को अच्छे से दर्शन होंगे और यहां तक ​​कि स्थानीय लोग जो शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें दर्शन नहीं मिल पाते, उन्हें भी लाभ होगा।

कल चेनाब पुल का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देंगे 46,000 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे चेनाब पुल का उद्घाटन करेंगे और पुल के डेक का दौरा करेंगे। इसके बाद, वे अंजी पुल का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वे कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

'5 मिनट में ही बुझा ली गई आग', चर्चगेट स्टेशन पर लगी आग पर पश्चिमी रेलवे ने दी जानकारी

पश्चिमी रेलवे की तरफ से बताया गया कि चर्चगेट कॉनकोर्स क्षेत्र में एक स्टॉल पर शॉर्ट सर्किट के कारण स्पार्किंग की घटना की सूचना मिली। तुरंत ही सतर्क कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने वाले यंत्र का इस्तेमाल किया गया और 5 मिनट के भीतर सब कुछ नियंत्रण में आ गया। किसी के घायल होने या किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। चर्चगेट पर ट्रेन परिचालन सामान्य है।

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़िया

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर लगी आग,आग स्टेशन पर मौजूद दुकान में लगी है। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंच आग को काबू करने में जुट गई। इस आग की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं।

'अतिउत्साह बिगाड़ देता है अनुशासन', बेंगलुरु भगदड़ पर बोले पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

बेंगलुरु भगदड़ पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा उत्साह अक्सर अनुशासन को बिगाड़ देता है। इसके लिए मैं सिर्फ एक या दो लोगों को दोष नहीं दूंगा। एक व्यक्ति को खुद को भी संतुलित रखना होता है। लोग अक्सर घर में जश्न मनाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें दूसरी चीजो पर ध्यान ही नहीं रहता। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जब ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तो उन्हें अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न हो। प्रशासन को इस बारे में जागरूक होना चाहिए और जनता को इसका समर्थन करना चाहिए।

11 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच जाएगी मोदी सरकार

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच जाने का प्लान बनाया गया है। देश भर में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 10 जून से मंत्रियों के दौरे की शुरुआत होने वाली है।

कासिम और हसीन को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया

जासूसी मामले में स्पेशल सेल की ओर से गिरफ्तार किए गए कासिम और हसीन को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया। पता चला है कि ये दोनों रक्षा मंत्रालय के अधिकारी को हनीट्रैप करने की कोशिश कर रहे थे।

Breaking News: समृद्धि महामार्ग के अंतिम चरण का सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया उ्दघाटन

सीएम देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट समृद्धि महामार्ग अब पूरी तरह से जनता के लिए खोल दिया गया है। यह एक्सप्रेस-वे नागपुर को मुंबई से जोड़ता है। कार्यक्रम के दौरान सीएम फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम श्ंिादे और अजित पवार भी मौजूद रहे।

Breaking News: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से किया विवाह

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से विवाह कर लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है।

Bengluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?

बेंगलुरु भगदड़ पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, दर्दनाक और दुखद घटना घटी। हम मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। वहां पर भीड़ अनुमान से ज्यादा होने के कारण कुव्यवस्था का आलम हो गया और आम युवा जोश में होश खो बैठे। जो खुशी मनाने जा रहे थे वे एक हादसे का शिकार हो गए।

मुख्यमंत्री मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा कर दी है- गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर कल हुई भगदड़ पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही घटना की मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा कर दी है। मैं यहां उन गेटों पर स्थिति देखने आया हूं जहां भगदड़ हुई थी।

Delhi Breaking News: सीलमपुर झुग्गी में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 युवक झुलसे

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में स्थित एक झुग्गी में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट से 4 लोग झुलस गए। इसके बाद मौके पर फायर टेंडर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना 11 बजक 17 मिनट की है।

Lucknow Breaking News: पार्टी को कमजोर करने की साजिश हो रही-मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि पार्टी को कमजोर करने के लिए साजिश रची जा रही है। विरोधी दल बसपा के खिलाफ हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन पार्टी आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलती रहेगी। इस दौरान मायावती ने कहा कि पहलगाम हमले पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Delhi Breaking News: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक मकान में आग लगी

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक मकान में आग लगने की घटना के बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। तकरीबन आधा घंटे पहले कॉल पर इसकी सूचना मिली थी।

UP Latest News: गंगा दहशरा पर क्या बोले सीएम योगी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था। आज ये पावन तिथि महाराज भगीरथ के बाद इस कार्य को अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया। हम इसके लिए पीएम मोदी के आभारी हैं।

Delhi Breaking: जनकपुरी में दो बस और एक कार आग लगी

5 जून को सुबह 05:28 बजे जनकपुरी स्थित सी1 पंखा रोड पर दो बस और एक कार आग लग गई। सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा की दो गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दमकलकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ganga Dushera: श्रद्धालुओं ने ‘हर की पौड़ी’ पर स्नान किया

हरिद्वार में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘हर की पौड़ी’ पर स्नान किया।

watch हरिद्वार (उत्तराखंड): गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘हर की पौड़ी’ पर स्नान किया। pic.twitter.com/rAbeheNEiL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025

Aaj ki Taaza Khabar: अहमदाबाद के पास दो ट्रकों में टक्कर, 1 ड्राइवर घायल

अहमदाबाद के पास दो ट्रकों में आग पर स्टेशन फायर ऑफिसर माता प्रसाद पांडे ने बताया, आज सुबह करीब 4:15 बजे यहां एक ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आग बुझाने का काम जारी है। एक ट्रक ड्राइवर घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

watch | Ahmedabad, Gujarat | Station Fire Officer Mata Prasad Pandey says, "Today morning at around 4:15 am, a truck was parked here when another truck hit it from behind. Work is on to extinguish the fire. One truck driver is injured and is undergoing treatment..." https://t.co/sVItbagTlU pic.twitter.com/bsBud5zLkp
— ANI (@ANI) June 5, 2025

Breaking News: गंगा दशहरा के अवसर पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे लोग

लोग गंगा दशहरा के अवसर पर संगम त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी पहली बार धरती पर अवतरित हुई।

Operation Sindoor: अमेरिका में भारतीयों पर क्या बोले शशि थरूर?

भारतीय प्रवासियों से बातचीत के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, उनका उत्साह, भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हम सभी के प्रति उनकी निरंतर निष्ठा देखना अद्भुत है। मैं बहुत प्रभावित हूं। हम जिस चीज के लिए खड़े हैं, उसके प्रति उनका उत्साह देखना अद्भुत है। यह अमेरिका यात्रा बहुत अच्छा रहा है। हमने कैपिटल हिल पर कई अच्छी बैठकें की हैं। हम अगले कुछ दिनों में और अधिक बैठकों की उम्मीद कर रहे हैं।

Gujarat Breaking: दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग

गुजरात के अहमदाबाद के पास नेशनल हाईवे 1 पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लग गई। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ