सोनम के भाई को जान से मारने की मिली धमकी

राजस्थान में आज अपनी मांगों को लेकर गुर्जर समाज के लोग महापंचायत करेंगे। इसमें लिए गए निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

Breaking News | Aaj Ki Taaza Khabar | Hindi Samachar

Breaking News Aaj Ki Taaza Khabar

नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जुड़ी है। शाह आज तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां पर वे बीजेपी की कोर कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। राजस्थान में आज अपनी मांगों को लेकर गुर्जर समाज के लोग महापंचायत करेंगे। इसमें लिए गए निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। गुर्जर आरक्षण समिति क अध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा कि वे अब सरकार के पास वार्ता के लिए नहीं जाएंगे। आज से अरब सागर में नौसेना की फायरिंग एक्सरसाइज शुरू होगी जो 11 जून तक चलेगी। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोरोना के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

सोनम के भाई को जान से मारने की मिली धमकी

सोनम के भाई को जान से मारने की धमकी मिली। सोनम का भाई शिलोंग में मौजूद है। राजा की लाश बरामद हो गई, लेकिन सोनम अब भी लापता है। चुप रहने के लिए परिवार को धमकी मिल रही है।

सोनम का भाई वही मौजूद है

आप सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी का लिखा पत्र, झुग्गी-बस्तियों के लिए की ये मांग

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के झुग्गी बस्तियों में अमानवीय बेदखली अभियान को तत्काल रोकने और सभी प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास का आग्रह किया है।

दिल्ली के एक होटल में मिला दुल्हन का शव, दूल्हा गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पुलिस स्टेशन नबी करीम में आज सुबह 09:47 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर, पहाड़गंज के एक होटल के कर्मचारी ने बताया कि एक जोड़ा रात भर होटल में रुका हुआ था। सुबह सारिका (29) बाथरूम में मृत पाई गई, जबकि सचिन (31) लापता था। प्रारंभिक जांच में रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने का पता चला है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस स्टेशन नबी करीम में धारा 103(1), बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी सचिन को पकड़ लिया गया है।

'बिहार को बदलने के लिए आएंगे', गठबंधन पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

RJD नेता तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। हम लोग सरकार बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि बिहार को बदलने के लिए आएंगे और मिलकर काम करेंगे। हमारा महागठबंधन एक साथ है, कोई भ्रम की बात नहीं है।

Bihar Breaking: राहुल गांधी को मालूम है कि चुनाव परिणाम क्या होना है- उपेंद्र कुशवाहा

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनको मालूम है कि चुनाव परिणाम क्या होना है इसलिए पहले से ही भूमिका बना रहे हैं। परिणाम मालूम है इसलिए इस तरह का वक्तव्य भूमिका में दे रहे हैं।

Maharashtra Breaking: धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे- CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि मैं राहुल गांधी को इतना ही कहना चाहूंगा कि ताउम्र राहुल गांधी आप यही गलती करते रहे, धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे।

ड्रैगन फ्रूट पर क्या बोले केंद्रीय कृषि मंत्री?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कर्नाटक में हूं। मैं अभी बैंगलोर ग्रामीण जिले में आया हूं। यहां आप देख सकते हैं कि ड्रैगन फ्रूट की खेती हो रही है। मैं बताना चाहता हूं कि ड्रैगन फ्रूट कैक्टस फैमली में आता है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें रासायनिक खाद नहीं डालनी पड़ती, गोबर की खाद से काम चल जाता है, तो यह जैविक है। इसमें बीमारियां कम लगती हैं, खर्चा भी घटता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

Breaking News: ट्रंप और मस्क के बीच हो गई सुलह!

ट्रंप और मस्क ने एक-दूसरे के खिलाफ किए पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमले किए थे।

Mumbai Breaking News: रत्नागिरी में एलपीजी टैंकर और मिनी बस में भीषण टक्कर

मुंबई-गोवा हाईवे पर रत्नागिरी में एलपीजी टैंकर और मिनी बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर से गैस रिसाव होने लगा। इससे बाव नदी के पास घरों में आग लग गई, दो कारें और एक गौशाला जलकर राख हो गई है। फिलहाल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है।

Operation Sindoor: डेलिगेशन पर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी?

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम पर कहा, 6 देशों में हमारी यात्रा रही। इस दौरान हमने भारतीय मूल के लोगों से तो बातचीत की है, साथ ही साथ हमने मीडिया, थींक टैंक, वहां के सरकारी अधिकारियों से भी बातचीत की और सभी का यही मानना था कि पिछले कई दशकों से हिंदुस्तान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ रहा है। हमने सभी देशों को अवगत करवाया कि कैसे पाकिस्तान IMF से ऋण लेकर अपने नागरिकों के लिए काम नहीं कर रहा बल्कि आतंकवादी ठिकानों को बचा रहा है।

Breaking News: राहुल गांधी का पारिवारिक तंत्र, संवैधानिक तंत्र से ऊपर है- BJP

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, कि जिस प्रकार की टिप्पणियां भारत की सेना को लेकर राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने की, उसके बाद यह तय है कि वे बिहार चुनाव हारने वाले हैं। अब वे चुनाव हारने वाले हैं तो पहले ही बहाना बनाना जरूरी है। चुनाव आयोग ने एक नहीं अनेक बार इनके हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दिया है लेकिन राहुल गांधी को लगता है कि उनका पारिवारिक तंत्र, संवैधानिक तंत्र से ऊपर है इसलिए जब वे चुनाव हारते हैं तो चुनाव आयोग में उन्हें गलतियां नजर आती हैं।

Aaj ki Taaza Khabar: पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 वर्षों के बाद 'महाकुंभभिषेक' का आयोजन

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 वर्षों के बाद 'महाकुंभभिषेक' का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य मंदिर के सामने गुंबदों का समर्पण, विश्वकसेन मूर्ति की पुनः स्थापना और तिरुवंबाडी श्री कृष्णस्वामी मंदिर में 'अष्टबंधकलशम' अनुष्ठान एक साथ किया जाएगा। मार्च 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर जीर्णोद्धार किया गया था, जिसने कुछ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त पाया था। चार साल पहले, जीर्णोद्धार के पहले चरण के हिस्से के रूप में, तिरुवंबाडी श्री कृष्णस्वामी मंदिर में एक चांदी का ध्वजस्तंभ स्थापित किया गया था।

Punjab Breaking: पंजाब सरकार ने माफ किया 4 हजार दलित परिवारों का ऋण

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दोपहर 12 बजे अमृतसर में लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए दलित परिवारों का 68 करोड़ का कर्जा माफ कर दिया है। सरकार के इस फैसले से 4727 परिवारों को सीधा लाभ मिला है।

Bengluru Stampede: बेंगलुरु में विधान सौधा के सामने आज प्रदर्शन करेगी बीजेपी

बेंगलुरु में 11 लोगों की मौत के बाद आज बीजेपी ने प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार आज बीजेपी विधान सौधा के सामने प्रदर्शन करेगी।

Breaking News: दुनिया की कितनी राजधानियों में गांधी की प्रतिमाएं- शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया, प्रतिनिधिमंडल ने वाशिंगटन डीसी में दूतावास के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आश्चर्यजनक है कि दुनिया की कितनी राजधानियों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं लगी हुई हैं, जो 20वीं सदी के शांति, अहिंसा और मानव स्वतंत्रता के सबसे बड़े दूत थे।

Mumbai News:राहुल गांधी के लेख का सीएम ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। इस बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के लेख के जवाब में आज अखबार में एक लेख लिया है, जिसमें उन्होंने जमकर नेता विपक्ष की आलोचना की है।

Breaking News: राजस्थान में मांगों को लेकर आज गुर्जरों की महापंचायत

राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की आहट सुनाई दे रही है। गुर्जर आरक्षण समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा कि आज हम हमारी मांगों को लेकर महापंचायत करेंगे, इसके बाद ही कुछ फैसला लेंगे। अगर सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव आता है तो उसे पढ़कर सुनाया जाएगा इसके बाद ही फैसला किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ