Bihar Breaking: प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली क्रू मेंबर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
एयर इंडिया की केबिन क्रू मेंबर मनीषा थापा को शनिवार उनके कॉलेज सेंट जेवियर मैनेजमेंट कॉलेज, दीघा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज परिसर में शोक का माहौल था, जहां शिक्षकों, सहपाठियों और कॉलेज स्टाफ ने नम आंखों से मनीषा को अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मनीषा की याद में पौधे भी लगाए गए। ताकि उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहें। छात्र-छात्राओं ने कहा कि मनीषा हमेशा मुस्कुराते रहने वाली और प्रेरणा देने वाली शख्सियत थीं, जिनका जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
मनीषा थापा दो दिन पहले अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बतौर केबिन क्रू तैनात थीं। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हो गई, जिसमें मनीषा की जान चली गई।