LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 13 जून 2025: भारत ने ईरान हमले पर जताई चिंता, कूटनीतिक से समस्याएं सुलझाने के लिए कहा

Breaking News: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद पीएम मोदी आज क्रैश साइट पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पीएम ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्लेन हादसे और देशभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

Breaking News | Aaj Ki Taaza Khabar | Today Updates

Aaj Ki Breaking News, 30 July 2025 Updates

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार आज की बड़ी खबर एअर विमान हादसे से जुड़ी है। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद पीएम मोदी आज क्रैश साइट पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पीएम ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद पीएम ने एयरपोर्ट पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रेलवे ने हादसे के बाद लोगों की सुविधा के लिए दो सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन करने का फैसला किया है। उधर एनएसजी ने एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 का ब्लैक बॉक्स हासिल कर लिया है। अब इसकी जांच के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ सकेगी। प्लेन हादसे और देशभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Breaking News: ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों को लेकर क्या बोले एस. जयशंकर

ईरान और इजराइल तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्रालय से कश्मीरी छात्रों को लेकर अनुरोध किया है। सीएम ने कहा विदेश मंत्रालय ईरान में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

UP Breaking News: पुलिस ने पकड़ी 10 लाख रुपये की अवैध शराब

पुलिस ने 2 शराब तस्करों को अरेस्ट कर उनके पास से 10 लाख रुपये के कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों तस्कर शराब की बिहार में डिलीवरी करने जा रहे थे।

Breaking News: अंबानी परिवार की सिक्योरिटी पर याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी के खिलाफ बार-बार याचिका दायर करने पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि किसे सुरक्षा मिलनी चाहिए और कैसी सुरक्षा मिलनी चाहिए, यह देखना कोर्ट का काम नहीं है। यह काम सरकार का है।

MP Breaking News: सीएम मोहन यादव ने फ्रांस के राजदूत से की मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथो से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की।

watch भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथो से मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मुलाकात की।

(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/UxDsxoZucI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025

World Breaking: इजराइल-ईरान तनाव के कारण कई कंपनियों ने रद्द की उड़ानें

इजराइल और ईरान के बीच तनाव को देखते हुए कतर, अमीरात जैसी कई एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया के कई शहरों में उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस बीच भारत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और कूटनीतिक चैनल के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।

Punjab Breaking: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए शिमला के आईजीएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तबीयत खराब होने पर कल भी दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उन्हें छु्ट्टी दे दी गई थी।

Breaking News: प्लेन हादसे पर क्या बोले टीकाराम जूली?

कांग्रेस विधायक और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, यह बहुत दुखद हादसा है। देश के इतिहास में यह एक बहुत बड़ी घटना घटी है। देश और विदेश के बहुत से लोग इस जहाज में सवार थे। मैं यही कहना चाहूंगा कि भगवान उन सभी पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दे। पूरा देश जानना चाहता है कि यह हादसा कैसे हुआ? जल्द से जल्द इसका खुलासा होना चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि सरकार घायलों का ध्यान रखे, उनका इलाज करे और परिवारों की मदद करे।

Punjab Breaking: सीएम भगवंत मान 46 एंबुलेंस को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज 46 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Breaking News: ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इजराइली हमले के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों को चेतावनी जारी की है। दूतावास ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

Breaking News: इजराइल में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद भारत के इजराइल स्थित दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Breaking News: सेना ने मनाई ऑपरेशन विजय की 26वीं वर्षगांठ

द्रास में भारतीय सेना ने टोलोलिंग एक्सपीडिशन के साथ ऑपरेशन विजय की 26वीं वर्षगांठ मनाई।

Breaking News: पाकिस्तान में फिर आया भूकंप

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप गुरुवार देर रात को आया था। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ