KYC Update Scam: आरबीआई ने दी सतर्क रहने की सलाह; जानिए क्या करें और क्या नहीं

RBI Cautions Against KYC Update Scam: केवाईसी अपडेट करने से जुड़े फ्रॉड के कई मामले सामने आने के बाद आरबीआई ने बताया है कि इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

KYC Scam Alert

KYC Scam Alert

विज्ञापन

RBI Cautions Against KYC Update Scam : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केवाईसी अपडेशन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। इस संबंध में जारी एक नोटिफिकेशन में आरबीआई ने अनुरोध किया है कि नुकसान से बचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवाईसी अपडेट कराने में बेहद सतर्क रहें। बता दें कि बीते कुछ दिनों में इस तरह की धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं।

Advertisment

कैसे होता है केवाईसी स्कैम

आरबीआई ने अपनी नोटिफिकेशन में उन तरीकों के बारे में भी बताया है जिनसे इस तरह के स्कैम को अंजाम दिया जाता है। इसमें स्कैमर लोगों से फोन कॉल, एसएमएस या ईमेल के जरिए संपर्क करते हैं। ये लोगों को इस तरह फंसाते हैं कि उनकी निजी जानकारियां और अकाउंट या लॉगइन डिटेल्स हासिल कर सकें या फिर अनवेरिफाइड और  एप्स उनके फोन में इंस्टॉल कर सकें।

फ्रॉ़ड करने वाले केवाईसी के नाम पर फिर ऐसा माहौल बनाते हैं कि बहुत इमरजेंसी है और अकाउंट को फ्रीज करने या ब्लॉक करने की धमकी देते हैं। अगर ग्राहक बात नहीं मानता है तो वह अकाउंट बंद कर देने की बात भी कहते हैं। जब ग्राहक निजी या लॉगइन जानकारी साझा कर देता है तो स्कैमर्स को उनके अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है जिससे वह गलत गतिविधियों को अंजाम देते हैं। आरबीआई ने ऐसे मामलों को रिपोर्ट करने का अनुरोध भी किया है।

क्या करें

1. अगर कोई आपसे केवाईसी अपडेट कराने की बात कहता है तो इसकी पुष्टि करने के लिए सीधे बैंक से संपर्क करें।
2. बैंक या वित्तीय संस्थान का कस्टमर केयर या कॉन्टैक्ट नंबर इसकी आधिकारिक वेबसाइट या सोर्स से ही लें।
3. अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड की घटना होती है तो बैंक या वित्तीय संस्थान को तुरंत इस बात की जानकारी दें।
4. केवाईसी डिटेल्स को अपडेट करने का तरीका और विकल्प जानने के लिए सीधे बैंक से ही जानकारी प्राप्त करें।

विज्ञापन

क्या न करें

1. अपनी लॉगइन डिटेल्स, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ भी शेयर न करें।
2. अज्ञात लोगों या संगठनों के साथ अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट्स या उनकी कॉपी कतई साझा नहीं करें।
3. कोई संवेदनशील जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस अनवेरिफाइड वेबसाइट्स या एप्लिकेशंस पर अपलोड न करें।
4. आपके फोन में मैसेज या ईमेल पर आए किसी भी अनवेरिफाइड या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ