कोलकाता केस में आरोपी संजय रॉय ने दिया ऐसा बयान, CBI के भी उड़े होश; रिपोर्ट में गैंगरेप के बारे में हुआ बड़ा खुलासा

Kolkata doctor’s rape-murder: पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कुल तीन लोग संजय के साथ मौजूद रहे, इनमें पॉलीग्राफ एक्सपर्ट और मामले के जांच अधिकारी शामिल हैं।

Kolkata doctor rape murder case, Sanjoy Roy, Sanjoy Roy broke down in court, Kar Medical College and Hospital, polygraph test, CBI,
विज्ञापन

Kolkata doctor’s rape-murder: कोलकाता केस में आरोपी संजय रॉय ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों के अनुसार पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी ने इस पूरे मामले में कोई संलिप्ता होने से ही इनकार कर दिया है। उसका दावा है कि RG Kar Medical College and Hospital में जब उसने शव देखा तो वह वहां से भाग गया था। जबकि जब उससे पूछा गया कि उसके बाद उसने क्या किया? तो उसका जवाब था कि इस बात का मर्डर से कोई संबंध नहीं है।

Advertisment

पहले किया स्वीकार, फिर मुकरा

बताया जा रहा है कि CBI ने उससे पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान 10 सवाल किए हैं। हालांकि फिलहाल एजेंसी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि संजय रॉय से क्या साल किए गए? और उसने उनका क्या जवाब दिया? बता दें 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर आने के बाद उसे पकड़ा गया है। पहले संजय ने अपना गुनाह कबूल किया था, हालांकि बाद में उसने अपना बयान वापस ले लिया था।

इन 3 लोगों ने लिया पॉलीग्राफ टेस्ट 

बताया जा रहा है कि पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कुल तीन लोग संजय के साथ मौजूद रहे, इनमें पॉलीग्राफ एक्सपर्ट और मामले के जांच अधिकारी शामिल हैं। पॉलीग्राफ टेस्ट 25 अगस्त को कोलकाता की प्रेजिडेंसी सेंट्रल जेल में हुआ था। बता दें पॉलीग्राफ के टेस्ट को कोर्ट साक्ष्य के तौर पर स्वीकार नहीं करता है। वहीं, आरोपी की वकील कविता सरकार का कहना है कि संजय रॉय बेकसूर हैं और पॉलीग्राफ टेस्ट में भी उन्होंने वही बताया है।

विज्ञापन

महिला डॉक्टर के साथ नहीं किया गया था गैंगरेप

सीबीआई सूत्रों से चल रही मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार सीबीआई जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दायर करेगी। एजेंसी अपनी जांच के आखिरी स्टेज में है और एजेंसी को इस केस में गैंगरेप के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिलहाल मामले में केवल संजय रॉय ही आरोपी है और केस की जांच उसके ही ईद गिर्द चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ