---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP विधायक के भतीजे ने अस्पताल वार्डन से की छेड़छाड़, चंदौली से आया चौंकाने वाला मामला

BJP MLA Dharmendra Singh nephew Dhananjay Singh: उत्तर प्रदेश से बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह के भतीजे धनंज्य सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है।

---विज्ञापन---

BJP MLC Dharmendra Singh nephew: बीजेपी नेता धर्मेंद्र सिंह के भतीजे पर छेड़खानी का आरोप लगा है। अस्पताल की एक वॉर्डेन ने डॉक्टर धनंजय सिंह पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। वॉर्डेन ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने धनंजय सिंह के खिलाफ FIR लिख ली है। हालांकि धनंजय सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के चंदौली से यह हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर धनंजय सिंह पर वॉर्डेन को छेड़ने का आरोप लगा है। धनंजय सिंह बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह के भतीजे हैं। महिला वॉर्डेन का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में महिला के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की है। पीड़िता ने ADG से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद ADG के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- घड़ी ने कैसे बचाई किडनैप हुए यूट्यूबर की जान, डेढ़ करोड़ वसूलने को हुई थी किडनैपिंग

धनंजय सिंह ने बताई सच्चाई

ADG के कहने पर सदर कोतवाली ने धारा 74, 352, 351(2) और 316 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि धनंजय सिंह ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि पीड़िता ने उन्हें फंसाने के लिए यह कहानी रची है। धनंजय सिंह ने कहा कि वॉर्डेन खुद को बचाने के लिए ऐसे बेबुनियादी आरोप लगा रही है। उसने बच्चों की छात्रवृत्ति के साथ गबन किया है।

---विज्ञापन---

वॉर्डेन ने लगाया झूठा आरोप- धनंजय सिंह

धनंजय सिंह का कहना है कि वॉर्डेन ने खुद बचने के लिए मुझ पर फर्जी मुकदमा किया है। उसने कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के छात्रवृत्ति का पैसा ले लिया है। जब हमने छात्रवृत्ति का पैसा मांगा तो वॉर्डेन ने मुझ पर ही फर्जी मुकदमा कर दिया।

यह भी पढ़ें- BJP के बाद कांग्रेस में भी इस्तीफों का दौर शुरू, दिग्गज नेता राजेश जून ने पार्टी से दिया इस्तीफा

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2024 03:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola