Kolkata Crime News: कोलकाता में नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

Bareilly News

Kolkata Crime News: कोलकाता में नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि एक महिला और उसके बेटे को कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में कुछ महीने पहले एक लड़की से कथित बलात्कार के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, लड़की आरोपी महिला के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।

विज्ञापन

महिला के बेटे ने किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि लड़की को महिला ने अक्टूबर में अपने घर पर आमंत्रित किया था और कथित तौर पर लड़की को नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिलाया था। अधिकारी ने कहा कि लड़की के होश खो देने के बाद आरोपी बेटे ने कथित तौर पर उसके साथ दो बार बलात्कार किया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शुरू में न्याय के लिए पुलिस के पास जाने से डर रही थी। लेकिन बाद में, अपने दोस्तों के प्रोत्साहन से उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ