सिया गोयल के मां-बाप ने बताए बेटी के 'सच', 12 घंटे चली पूछताछ और 7 सवाल-जवाब, जानें पुलिस के हाथ क्या लगे सुराग?

Ketan Aggarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल के मां-बाप से पुलिस ने पूछताछ की। पहले सिया के भाई से सवाल-जवाब हुए और बीते दिन उसके मां-बाप को बुलाया गया था, जिनसे पुलिस ने सिया-चेतन और केतन को लेकर कुछ सवाल पूछे।

Ketan Aggarwal Murder Case

पुलिस सिया के मां-बाप के साथ-साथ उसके भाई से भी पूछताछ कर चुकी है।

केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच करते हुए पुणे के लोनावला थाने की पुलिस ने आरोपी सिया गोयल के मां-बाप से पूछताछ की है। परसो करीब 8 घंटे की पूछताछ में सिया के भाई साहिल ने बताया कि चेतन उनका दोस्त था और क्रिकेट खेलने समय दोनों की मुलाकात हुई थी। लेकिन अगर सिया कहती कि उसे चेतन से शादी करनी है तो वह उनकी शादी करा देता।

विज्ञापन

वहीं बीते दिन 12 घंटे की पूछताछ में सिया के मां-बाप ने बताया कि उन्हें पता था कि चेतन और साहिल दोस्त हैं, लेकिन उसे कभी देखा नहीं था और सिया से उसके संबंधों का तो ख्याल तक नहीं था। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई पूछताछ के दौरान प्रवीण-पूजा के साथ साहिल भी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान गोयल फैमिली से ये सवाल पूछे गए…

विज्ञापन

सवाल: क्या सिया और चेतन की दोस्ती और प्रेम संबंधों के बारे में पता था?
जवाब:
नहीं, सिया-चेतन की दोस्ती और प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी नहीं थी। सिया ने कभी चेतन के बारे में नहीं बताया।

विज्ञापन

सवाल: क्या सिया ने चेतन से शादी करने की बात या जिद की थी?
जवाब:
नहीं, सिया ने कभी चेतन से शादी करने की बात नहीं की।

सवाल: क्या केतन के साथ रिश्ता सिया की सहमति से तय किया गया था?
जवाब:
हां, केतन से रिश्ता सिया की सहमति से तय हुआ था। रिश्ता मित्तल परिवार लाया था और हां करने से पहले सिया को केतन अग्रवाल के बारे में बताते हुए उसकी तस्वीरें दिखाई थीं। सिया ने केतन को पसंद किया था और उसकी सहमति मिलने के बाद ही अग्रवाल परिवार से रिश्ते काी बात आगे बढ़ाई थी। शादी का अंतिम फैसला लेने से पहले भी सिया से बात करके सुनिश्चित किया कि उसे केतन पसंद है। सिया की सहमति से ही सगाई की गई थी।

विज्ञापन

सवाल: क्या सिया को केतन पसंद नहीं था?
जवाब:
सिया ने कभी इस बारे में बात नहीं की। रिश्ता तय और सगाई होने के बाद दोनों की फोन पर बातचीत और मुलाकात शुरू हुई थी। परिवार की सहमति से दोनों मिलते थे। कई बार वे घूमने भी गए थे। केतन कई बार हमारे घर भी आया, लेकिन सिया ने कभी यह शिकायत नहीं की कि उसे केतन का स्वभाव पसंद नहीं है।

सवाल: क्या सिया पर केतन से शादी करने का दबाव था?
जवाब:
नहीं, सिया पर केतन से शादी करने का कोई दबाव नहीं था। सिया ने यह नहीं कहा कि वह मजबूरी में शादी कर रही है और न ही उसकी बातों से कभी ऐसा लगा। सिया लाडली बेटी है, उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला।

विज्ञापन

सवाल: क्या केतन से रिश्ता तय होने के बाद भी सिया चेतन से मिलती थी?
जवाब:
हमें सिया और चेतन के मिलने जुने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। दोनों के रिश्ते के बारे में पता ही नहीं था।

सवाल: क्या साहिल और चेतन की दोस्ती के बारे में पता था?
जवाब:
साहिल ने बताया था कि चेतन उसका दोस्त है और दोनों साथ में क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन साहिल के कई दोस्त हैं, जिनके बारे में वह बात तो करता था, लेकिन उन्हें कभी देखा नहीं और न ही साहिल कभी उन्हें घर लाता या बुलाता था।

विज्ञापन

सवाल: क्या आपको केतन की हत्या की साजिश का पता था?
जवाब:
नहीं, सिया ऐसी साजिश रच सकती है, केतन की हत्या कर सकती है, इसका ख्याल तक नहीं था। हमें विश्वास नहीं होता कि सिया ऐसा कुछ कर सकती है। केतन उसका मंगेतर था और दोनों की शादी होने वाली थी। केतन घर आते थे, सिया के साथ घूमने जाते थे। दोनों को हमेशा हंसते-मुस्कुराते देखा, इसलिए कभी ऐसा नहीं लगा कि सिया मर्डर की साजिश रच रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ