सिया गोयल की खतरनाक साजिश का खुलासा, कैसे की चेतन के साथ केतन के मर्डर की प्लानिंग, FIR की डिटेल आई सामने

Ketan Aggarwal Murder Case: सिया गोयल ने साजिश और प्लानिंग के तहत ही मंगेतर केतन का मर्डर किया। बर्थडे के बहाने केतन को लोहागढ़ किले में ले गई और वहां से खाई में धक्का देकर उसे मार दिया। वारदात को अंजाम देने में सिया का साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने दिया।

Ketan Aggarwal Murder Case

केतन की हत्या 18 जून को लोहागढ़ किले में खाई में धक्का देकर की गई।

महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में 23 जून 2026 को दर्ज FIR की डिटेल सामने आई है। केतन के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल ने लोनावला ग्रामीण थाने में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन की हत्या की साजिश रचने और जान से मारने का आरोप लगाया गया है। FIR के अनुसार, सिया और चेतन के प्रेम संबंधों में केतन बाधा बनने लगा था, इसलिए दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और लोहागढ़ किले में हत्या करने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी के बहाने केतन को लोहागढ़ ले गई

FIR के अनुसार, केतन लोहागढ़ किल में जाने को राजी नहीं था तो बर्थडे सेलिब्रेशन का बहाना बनाकर सिया उसे लोहागढ़ ले गई। इसके लिए उसने केतन की मां पूजा गोयल से परमिशन भी ली और जिद करके उन्हें मनाया। 18 जनू को सिया और केतन लोहागढ़ पहुंचे। उनके पीछे-पीछे चेतन भी लोहागढ़ किले में पहुंचा। तीनों ट्रैकिंग करते हुए जब हाई पॉइंट पर पहुंचे तो साइट व्यू के दौरान सिया नीचे बैठ गई और चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। सिया का नीचे बैठना चेतन को इशारा था।

4 जून के बाद असामान्य था सिया का व्यवहार

FIR के अनुसार, फरवरी 2026 में केतन और सिया की सगाई हुई थी और सब खुश थे। सिया को देखकर नहीं लगता था कि वह केतन को नापसंद करती है या शादी से खुश नहीं थी। पिछले कई दिन से सिया का व्यवहार असामान्य था। सिया नखरे दिखाने लगी थी, हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करने लगी थी, बार-बार लोहागढ़ किले में ट्रैकिंग पर जाने की जिद करती थी। उसके इस असामान्य व्यवहार की वजह 4 जून को प्लान हुई लोहागढ़ किले की ट्रिप का कैंसिल होना था, जिस वजह से वह नाराज थी।

विज्ञापन

सिया ने परिवार को केतन के गिरने की खबर दी

FIR के अनुसार, 17 जून की रात को सिया ने केतन को बर्थडे पार्टी के बहाने लोहागढ़ जाने के लिए मनाया, लेकिन केतन की मां राखी अग्रवाल ने लोहागढ़ जाने से मना कर दिया था। फिर सिया ने सीधे उनसे बात करके जिद करके उन्हें मना लिया। 18 जून की सुबह केतन घर से निकला और सिया को लेकर पुणे-मुंबई हाईवे से किवाले पुल होते हुए किले की ओर गया। सुबह 10:45 बजे सिया गोयल ने अपनी होने वाली सास राखी को फोन किया और बताया कि केतन लोहागढ़ किले में खाई में गिर गया है।

विज्ञापन

परिवार-दोस्तों ने हादसास्थल का निरीक्षण किया

FIR के अनुसार, स्थानीय लोगों और पुलिस ने केतन को तलाशकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे पहली जांच में ही मृत घोषित कर दिया। 21 जून को केतन अग्रवाल के पिता और रिश्तेदारों ने हादसास्थल का दौरा किया। उनके दोस्त नवदीप जिंदल और तरुण मित्तल भी परिवार के साथ मौके पर गए। मौके पर जाकर पता चला कि दुर्घटनावश फिसलने की संभावना बेहद कम है। इसलिए शक हुआ कि केतन के साथ अनहोनी घटी है, जिसके बारे में सिया से पूछा तो रोने-चिल्लाने लगी।

FIR के अनुसार, सिया गोयल फोन पर बिजी रहती थी। अकसर वह अपने दोस्त चेतन चौधरी का जिक्र करती थी। इस वजह से परिवार को शक था कि सिया और चेतन के प्रेम संबंध हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ