हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'हिंदू सम्मेलन' में केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान बोले- मुझे भी हिंदू कहें, भारत में जन्मा हर शख्स हिंदू है

विज्ञापन

Arif Mohammad Khan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आर्य समाज की बैठक के दौरान कहा कि आपको मुझे एक हिंदू कहना चाहिए। मेरी आपके (आर्य समाज के सदस्यों) खिलाफ गंभीर शिकायत यह है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते? मैं हिंदू को एक धार्मिक शब्द नहीं मानता… हिंदू एक भौगोलिक शब्द है और भारत में पैदा होने वाला हर शख्स हिंदू ही है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि समाज सुधारक, शिक्षाविद् और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने एक बार हिंदू कहलाने का आग्रह किया था। बता दें कि राज्यपाल आरिफ खान तिरुवनंतपुरम में उत्तरी अमेरिका के केरल हिंदुओं (केएचएनए) की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

और पढ़िए – उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब, योगी सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को दी मंजूरी

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जो कोई भी भारत में पैदा हुआ है, कोई भी जो भारत में उत्पादित भोजन पर आश्रित रहता है, कोई भी जो भारत की नदियों से पानी पीता है, वह खुद को हिंदू कहने का हकदार है और इसलिए आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए।

और पढ़िए – नए साल में ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड आज, PM मोदी ‘न्यू इंडिया’ की कहानी पर करेंगे बात

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर भी दी अपनी राय

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश राज में कोई डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनी? राज्यपाल ने कहा कि जो लोग भविष्यवाणी कर रहे थे कि भारत टूटकर आपस में भिड़ जाएगा, वे निराश हैं, क्योंकि भारत अच्छा कर रहा है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुझे अपने ही समाज के कुछ लोगों के लिए खेद है, क्योंकि इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जो न्यायपालिका के फैसले पर नहीं, बल्कि एक डॉक्यूमेंट्री पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत ने G20 की अध्यक्षता हासिल की है। ऐसे मौके पर इस डॉक्यूमेंट्री का क्या मतलब हो सकता है?

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें