एकादशी का दिन था, श्रद्धालु भगवान विष्णु का भजन-सुमिरन करते हुए वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आगे बढ़ रहे थे। सीढ़ियों से होते हुए गर्भगृह तक जाना था। सीढ़ियां संकरी थी लेकिन लोगों की श्रद्धा बेहद विशाल थी। शायद यही उत्सुकता भक्तों पर भारी पड़ गई। मंदिर तक जाने में कई मंजिल की घुमावदार सीढ़ियां थीं।
लोग सीढ़ियों की क्षमता से कई अधिक संख्या में चढ़ते जा रहे थे। लोगों का दबाव बढ़ता गया। बगल में लगी स्टील की रेलिंग पर दबाव काफी बढ़ गया। कुछ ही देर में रेलिंग टूट गई। रेलिंग टूटन से भीड़ अनियंत्रित हो गई। बच्चों से लेकर बूढ़े तक नीचे से आ रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर पड़े। नीचे वाले कई श्रद्धालु दबकर मर गए। इससे तुरंत अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घुमावदार सीढ़ियां होने की वजह से भक्त काफी देर फंस कर गए। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के में प्रसिद्ध वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। घटना पर पीएम मोदी और सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है। हादसे में अभी तक 3 मुख्य वजहें सामने आ रही हैं। पहली और सबसे बड़ी वजह एंट्री-एग्जिट एक रही। दूसरी संकरी और घुमावदार सीढ़ियां, तीसरी वजह त्योहार होने पर पहले से भीड़ आने का पता था, लेकिन भीड़ नियंत्रण का कोई प्रबंध नहीं किया गया।
बताया जा रहा है कि मंदिर का परिसर 12 एकड़ में फैला हुआ है। लेकिन मुख्य मंदिर में जाने के लिए संकरी सीढ़ियां हैं। हैरानी की बात है कि प्रवेश और निकास के लिए एक ही रास्ता बनाया गया। जब सीढ़ियों पर भगदड़ की स्थिति हुई तो दोनों तरफ से लोग आने से सीढ़ियां पूरी तरह चोक हो गईं। इससे जो जहां था, वहीं दब गया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ पर जताया दुख, किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
संबंधित खबरें
हाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 min agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
38 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines