Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कर्नाटक के मंत्री द्वारा महिला को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़, महिला बोली-मैं गिर पड़ी थी

Karnataka Minister Slaps Woman: कर्नाटक के मंत्री के वी सोमन्ना द्वारा महिला को थप्पड़ मारने के मामले में शाम होते-होते नया मोड़ आ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला मीडिया के सामने आई है। अब महिला का कहना है कि मैं गिर पड़ी थी। थप्पड़ मारने की बात अफवाह है। महिला ने मीडिया […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Oct 25, 2022 21:17
पीड़ित महिला
Karnataka Minister Slaps Woman: कर्नाटक के मंत्री के वी सोमन्ना द्वारा महिला को थप्पड़ मारने के मामले में शाम होते-होते नया मोड़ आ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला मीडिया के सामने आई है। अब महिला का कहना है कि मैं गिर पड़ी थी। थप्पड़ मारने की बात अफवाह है।
महिला ने मीडिया को दिए बयान में कहा “मैं वहां मदद मांगने गई थी और उनसे जमीन देने का अनुरोध किया। उसी समय मैं उनके पैरों पर गिर पड़ी। किसी ने कहा कि उन्होंने (कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना) मुझे थप्पड़ मारा। कोई थप्पड़ नहीं मारा था। यह सिर्फ मंत्री के खिलाफ एक आरोप है। महिला ने कहा बल्कि मंत्री ने मुझे सांत्वना दी और मेरी मदद की।”

 

---विज्ञापन---

 

कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री भाजपा के वी सोमन्ना, चामराजनगर जिले के हंगला गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भूमि का स्वामित्व वितरित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान फरियाद लेकर पहुंची एक महिला उनके पास पहुंची। महिला के मुताबिक, उसने अपने फरियाद के संबंध में कई बार शिकायतें की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बारे में जब उसने मंत्री के सामने नराजगी जताई थी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 23, 2022 06:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.