---विज्ञापन---

पूर्व DGP ओम प्रकाश कौन? जिनकी पत्नी पर जान लेने का आरोप, जानें वारदात का सच

कर्नाटक में पूर्व डीजीपी की हत्या से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने उनके आवास से खून से लथपथ शव बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। आइए जानते हैं कि क्यों हुई ओम प्रकाश की हत्या?

कर्नाटक के बेंगलुरु में पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का शव बरामद किया गया, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस घटना की जांच एक संदिग्ध हत्या के रूप में कर रही है। प्राथमिक जांच में ओम प्रकाश की पत्नी पर हत्या का शक जाताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं पूर्व आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश?

कौन थे पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश? 

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। 68 वर्षीय ओम प्रकाश ने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी और वे 1 मार्च 2015 को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक बने थे। उन्होंने करियर की शुरुआत हरपनहल्ली, बेल्लारी में एएसपी के रूप में की थी और इसके बाद उन्हें विभिन्न जिलों और सरकारी विभागों में एसपी के पद पर पदोन्नत किया गया, जिनमें राज्य सतर्कता आयोग और लोकायुक्त भी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : पूर्व DGP की किसने ली जान? घर पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

ओम प्रकाश ने CID में दीं सेवाएं

ओम प्रकाश ने साल 1993 के भटकल सांप्रदायिक दंगों जैसे महत्वपूर्ण मामलों की जांच की थी। इसके बाद उन्होंने डीआईजी (प्रशासन), डीआईजी (नॉर्दर्न रेंज), डीआईजी (प्रशिक्षण) और डीआईजी (फायर फोर्स) के रूप में सेवा दी। उन्होंने सीआईडी में भी कार्य किया और वे परिवहन आयुक्त के पद पर भी नियुक्त रहे। बाद में उन्हें अपराध और तकनीकी सेवाओं के लिए पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) और शिकायत एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के लिए एडीजीपी नियुक्त किया गया।

---विज्ञापन---

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

सूत्रों के अनुसार, ओम प्रकाश का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उन पर भारी कर्ज था। परिवार में पैसों को लेकर अक्सर झगड़े हुआ करते थे। पुलिस को संदेह है कि यही आर्थिक विवाद हत्या का कारण हो सकता है।

हिरासत में पूर्व डीजीपी की पत्नी

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। पुलिस की जांच में वारदात का सच सामने आया है कि उनकी मौत नहीं, बल्कि हत्या हुई है। इस मामले में उनकी पत्नी को मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचाना गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ के लिए पूर्व डीजीपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : CBI New Director: कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद सीबीआई के नए डायरेक्टर, 1986 बैच के हैं IPS अफसर

First published on: Apr 20, 2025 07:54 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola