CBI New Director: कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद सीबीआई के नए डायरेक्टर, 1986 बैच के हैं IPS अफसर

CBI New Director, Karnataka DGP, Praveen Sood

CBI New Director: कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को रविवार को 2 साल की अवधि के लिए सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रवीण सूद के नाम को एक उच्च स्तरीय समिति की ओर से अंतिम रूप दिया गया था जिसमें प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल थे।

विज्ञापन

प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई के नए डायरेक्टर के लिए प्रवीण सूद के अलावा दो अन्य नामों का चयन किया गया लेकिन आखिर में कर्नाटक के डीजीपी के नाम पर ही मुहर लगी। प्रवीण सूद के अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई थी। इनमें सुधीर सक्सेना (डीजीपी मध्य प्रदेश) और ताज हासन शामिल हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सीबीआई के वर्तमान डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद इस पद के लिए सबसे आगे थे।

विज्ञापन

सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार की रक्षा करने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की थी कि वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं

कैसे होता है सीबीआई के डायरेक्टर का चयन

सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सदस्य लोकपाल के रूप में नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ