दिल्ली में CM सिद्धारमैया और शिवकुमार के OSD भिड़े, जूते से मारने की दी धमकी

Karnataka CM OSD clash: दिल्ली के कर्नाटक भवन में सीएम सिद्धारमैया और उनके डिप्टी शिवकुमार के ओएसडी आपस में भिड़ गए। शिवकुमार के ओएसडी ने सीएम के विशिष्ट अधिकारी पर धमकाने का आरोप लगाया है।

Karnataka CM DyCM OSD clash

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Delhi Karnataka Bhavan fight: दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के ओएसडी के तीखी बहस हुई है। इसके बाद इसकी शिकायत की गई है। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

सीएम के रेजिडेंट कमिश्नर और ओएसडी मोहन कुमार पर डिप्टी सीएम के ओएसडी एच. अंजनेय को धमकाने का आरोप लगा है। अंजनेय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मोहन कुमार ने उनको अन्य कर्मचारियों के सामने जूते से पीटने की धमकी दी है। इस मामले में अंजनेय ने मोहन कुमार के खिलाफ कर्नाटक के चीफ सेक्रेटरी को एक लिखित में शिकायत दी है। आंजनेय शिकायत में लिखा कि जब से मोहन कुमार ने पद संभाला है तब से ही वह लगातार उनके काम में बाधा डाल रहे हैं।

Advertisment

मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

मामले में कर्नाटक की चीफ सेक्रेटरी शालिनी रजनीश ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कर्नाटक में लगातार नेतृत्व परिवर्तन की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को भी दोनों नेता दिल्ली में थे लेकिन हाईकमान की इसको लेकर क्या बातचीत हुई? ये अभी सामने नहीं आया है। बता दें कि सिद्धारमैया कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।

बिहार चुनाव के बाद हो सकता है परिवर्तन

बता दें कि दोनों नेता जून के बाद कल तीसरी बार दिल्ली आए थे। कांग्रेस हाईकमान दोनों नेताओं को लेकर फिलहाल किसी रणनीति पर नहीं पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने बिहार चुनाव तक दोनों को इतंजार करने को कहा है। जानकारों की मानें तो सिद्धारमैया कांग्रेस के एकमात्र ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में पार्टी नहीं चाहती कि लोकसभा चुनाव में मिले ओबीसी वोट उसके पास से खिसके ऐसे में पार्टी फिलहाल कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ