---विज्ञापन---

देश

निशिकांत दुबे का मदर टेरेसा पर बड़ा बयान, अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर छिड़ा है विवाद

Nishikant Dubey Statement: BJP सांसद निशिकांत दुबे अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं। ताजा बयान उन्होंने मदर टेरेस पर दिया है। अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के झारखंड सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने मदर टेरेसा के बारे में बात की।

Nishikant Dubey Statement: झारखंड में अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदल मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक करने का मामला गरमा गया है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर BJP सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि मदर टेरेसा से कोई दिक्कत नहीं है, वह विदेशी थीं और बहुत महान थी, लेकिन झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था।

निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर झारखंड की सरकार मदर टेरेसा के नाम पर कुछ करना ही है तो अलग से करें। किसी एक का नाम मिटाकर दूसरे का नाम स्थापित करना सही नहीं। इससे मदर टेरेसा की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने गलत और निंदनीय फैसला किया है। राज्य सरकार के हरकतों को देखकर कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

किस योजना का नाम बदला?

मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक झारखंड सरकार की स्वास्थ्य योजना है, जिसका नाम हाल ही में 24 जुलाई 2025 को कैबिनेट बैठक में सहमति से बदला गया। पहले योजना को अटल मोहल्ला क्लीनिक के नाम से जाना जाता था, जिसे साल 2019 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य शहर में बस्ती में रहने वालो लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। वर्तमान में राज्य में इसके के 140 केंद्र हैं।

क्या है नाम बदलने पर विवाद?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि मदर टेरेसा करुणा और मानव सेवा का प्रतीक हैं और क्लीनिक का नाम समाज सेवा में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए बदला गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: संसद में निशिकांत दुबे का तीन महिला सांसदों ने किया घेराव, ‘पटक कर मारेंगे’ वाले बयान पर हुआ हंगामा

झारखंड की सियासत गरमाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि झारखंड के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान किया गया है। दरअसल मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक का नामकरण झारखंड में राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है।

---विज्ञापन---

हेमंत सोरेन सरकार जहां इसे मानव सेवा के प्रतीक के रूप में देखती है, वहीं विपक्ष इसे अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत का अपमान मानकर धार्मिक राजनीति से जोड़ता है। नाम परिवर्तन ने मदर टेरेसा की संस्था पर लगे पुराने आरोपों को भी फिर से उजागर किया है, जिससे मामला और जटिल हो गया है।

First published on: Jul 26, 2025 01:53 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola