Karnataka Poll Results: रूझानों में बहुमत के बाद कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- I am unstoppable

Congress,Karnataka election,Rahul Gandhi,counting trends,hung assembly,Karnataka election 2023

priyanka gandhi Rahul Gandhi

Karnataka Poll Results: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत (शुरुआती रुझानों में ) मिलने के बाद पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। कांग्रेस ने अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के कुछ फोटोज लेकर एक वीडियो बनाया, जिसके बैकग्राउंड में ‘अनस्टॉपेबल’ सॉन्ग सुनाई दे रहा है।

वीडियो के दौरान बजने वाले गाने के बोल हैं- I’m invincible I’m so confident Yeah, I’m unstoppable today।

चुनाव आयोग की ओर से लेटेस्ट मतगणना रुझानों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कांग्रेस बहुमत के आकंड़ों के पार हो गई थी जबकि भाजपा 70 सीटों के आसपास थी। वहीं, जेडीएस भी 20 सीटों के आसपास थी।

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार मतगणना के शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं, जबकि जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़-मध्य में पीछे चल रहे हैं।

बता दें कि कुछ एग्जिट पोल में राज्य में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की। कुछ ने कांग्रेस को बहुमत के साथ सत्ता में लौटते हुए दिखाया। कुछ एक्जिट पोल में भी बीजेपी को आगे दिखाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ