kanhaiya kumar on unemployment

'देश में हर घंटे दो युवा कर रहे सुसाइड', बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर जमकर बरसे कन्हैया कुमार

Kanhaiya Kumar On Unemployment: कन्हैया कुमार ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में हर घंटे दो युवा सुसाइड कर रहे हैं। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि युवाओं को दूसरे देशों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां युवाओं के लिए ‘मृत काल’ चल रहा है।

Kanhaiya Kumar Targets Government Over Unemployment : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी के हालात ऐसे हो गए हैं कि हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। विदेशों में भारतीयों के लिए ‘मृत काल’ शुरू हो गया है।

विज्ञापन

रूस ने 20 भारतीय नौजवानों को बनाया बंधक

कन्हैया कुमार ने कहा कि रूस ने 20 भारतीय नौजवानों को बंधक बनाया हुआ है, क्योंकि हमारे देश में नौजवानों के लिए ‘मृत काल’ चल रहा है। यदि  केंद्र सरकार हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देती तो नौजवानों को विदेश नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि रूस के पास आर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर है, जैसे अब हमारे देश में ‘अग्निवीर’ का मॉडल लाया गया है। गुजरात का एक नौजवान सिविलियन वर्क के लिए रूस गया, जहां उसकी मौत हो गई, लेकिन इस मुद्दे पर सब चुप हैं।

विज्ञापन

‘नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़’

एनयूएसआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे देश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अगर देश के नौजवान अपने देश के लिए शहादत देते हैं तो यह देशभक्ति है.. लेकिन दूसरे देश की लड़ाई में भारतीय नौजवानों को क्यों जाना पड़ रहा है? उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 साल में बेरोजगारी दर दोगुनी हो गई है। केंद्रीय विभागों में लाखों पद खाली हैं। सरकारी क्षेत्रों की हालत भी काफी खराब हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हर घंटे 2 नौजवान कर रहे आत्महत्या

कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रोजगार के लिए गए दूसरे देश में जाना पड़ रहा है। यहां मजबूरी में उन्हें दूसरे देश के लिए लड़ना पड़ रहा है। देश में स्थिति यह हो गई कि हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ