Kanhaiya Kumar

Video: राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कुमार की मंच पर बेइज्जती, छीना माइक

Bharat Jodo Nyay Yatra: यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में एक स्थानीय एमएलसी कन्हैया को माइक से हटने के लिए कहते हैं। पहले तो कन्हैया इसका विरोध करते हैं लेकिन बाद में वह अपनी सीट पर जाकर चुपचाप बैठे जाते हैं। यह वीडियो बिहार के औरंगाबाद का है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से माइक छीनने का वीडियो सामने आया है। शनिवार को यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो बिहार के औरंगाबाद का बताया जा रहा है। जब कन्हैया कुमार के साथ यह वाकया हुआ उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे। वायरल वीडियो के अनुसार मंच पर खड़े कन्हैया कुमार इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अभी उन्होंने नारे लगाना शुरू की किया था कि उनसे पास एक शख्स आए और उनसे माइक छोड़ने को कहा। बताया जा रहा है कि उन्हें माइक से हटाने वाले स्थानीय एमएलसी समीर सिंह हैं। कन्हैया कुमार ने पहले तो तल्ख लहजे में समीर सिंह का विरोध किया। हालांकि इसके बाद वह अपनी सीट पर जाकर चुपचाप बैठ गए। उनके हटने के बाद समीर सिंह ने मंच का संबंधोन शुरू किया। बोलते हुए एक बार कन्हैया की तरफ देखा भी फिर आगे की सभा संचालन करने लगे।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता के चेहरे पर हमेशा रहती है मुस्कान

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के मन में मोहब्बत की दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि कितनी भी टेंशन हो, परेशानी हो कांग्रेस कार्यकर्ता कभी गुस्से में नहीं आता। लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ता हमेशा गुस्से में रहते हैं। उनका कहना था कि बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। इसी नफरत को खत्म करने के लिए उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ