---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Russia-Ukraine War: 718 दिन से चल रहा युद्ध खत्म होगा, राष्ट्रपति Putin ने दिए संकेत, पर रखी एक शर्त

Russia-Ukraine War Update: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के संकेत दिए हैं, लेकिन एक शर्त भी रखी है, जिसे अमेरिका मान ले तो युद्ध तुरंत खत्म हो जाएगा। जानिए पुतिन आखिर क्या चाहते हैं?

---विज्ञापन---

Russian President Vladimir Putin Interview: रूस ने यूक्रेन पर 24 फ़रवरी 2022 को हमला किया था। युद्ध अभी तक जारी है और इसे 2 साल 11 महीने 2 हफ्ते 4 दिन हो चुके हैं। इस टाइम पीरियड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने कोई इंटरव्यू नहीं दिया था।

इसी सप्ताह उन्होंने अमेरिका (America) के मशहूर पत्रकार टकर कार्लसन (Tucker Carlson) को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने के संकेत दिए, लेकिन एक शर्त के साथ, जिसका कनेक्शन अमेरिका से है। पढ़ें उन्होंने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हथियार न दो, युद्ध तुरंत खत्म हो जाएगा

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से सवाल पूछा गया कि क्या यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर अमेरिका से बातचीत की जाएगी, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden चाहते हैं कि यूक्रेन के साथ जंग रूस खत्म कर दे। इस सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका की एजेंसियां आपस में बात कर रही हैं।

लेकिन अमेरिका यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहा है, ऐसे में युद्ध खत्म करने को लेकर बात कैसे हो सकती है? अमेरिका का यूक्रेन को हथियार देना रणनीतिक रूप से गलत है। अगर वह चाहता है कि रूस युद्ध को समाप्त कर दे तो वह यूक्रेन को हथियार देना बंद कर दे। जिस दिन ऐसा हो गया, कुछ ही हफ्तों में युद्ध खत्म हो जाएगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पुतिन ने बताया क्यों किया यूक्रेन पर हमला?

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि युद्ध अमेरिका के कारण ही हो रहा है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने यूक्रेन में साल 2014 में तख्तापलट कराया। जिन लोगों ने नई सरकार को नहीं माना, उन पर अत्याचार हुए। यूक्रेन ने डोनबास और क्रीमिया पर हमला किया।

क्रीमिया के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने रूस से मदद मांगी। उनकी मदद करने के लिए रूस को यूक्रेन पर हमला करना पड़ा। इससे पहले डोनबास और क्रीमिया की समस्याओं पर कई बार अमेरिका से बात की, लेकिन वह नहीं माना तो रूस को यूक्रेन को सबक सिखाना पड़ा। युद्ध खत्म करने के लिए भी अमेरिका से बात की, लेकिन हथियार देकर यूक्रेन को भड़काया गया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यूक्रेन कैसे अस्तित्व में आया?

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरव्यू में पुतिन ने बताया कि यूक्रेन स्टालिन के कारण देश बना। दूसरे विश्व युद्ध से पहले सोवियत संघ का इतिहास कुछ और था। यूक्रेन उस USSR का पार्ट था, जिसे लेनिन बनाना चाहते थे। युद्ध के आखिर में स्टालिन ने यूक्रेन, पोलैंड और हंगरी 3 नाम अलग-अलग इलाकों को देकर राज्य बनने में सहयोग किया।

इस तरह स्टालिन की इच्छा पर यूक्रेन अस्तित्व में आया। 1918 से पहले यह कहीं नहीं था। आगे बढ़ते-बढ़ते यह राज्य आज एक देश बन चुका है। 19वीं सदी में इस देश ने विकास करना शुरू किया। 21वीं सदी में यूक्रेन छोटे देशों पर हमला करके अपना दायरा बढ़ाना चाहता है, लेकिन कब्जा इसका जरिया नहीं हो सकता।

First published on: Feb 10, 2024 04:26 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola