Kal Ka Mausam August 28: रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, कहां हो सकती है बारिश; जानिए अपने शहर का वेदर रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. ओडिशा में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है.

Raksha Bandhan weather

हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. (Photo: AI)

भारतीयों ने शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी कर ली है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों निकलेंगे, हर रक्षाबंधन सड़कों पर ट्रैफिक हाई रहता है. इस बीच बारिश भी ट्रैफिक बढ़ाने में बड़ा योगदान देती है, अगर आप भी 28 अगस्त को कहीं जाने वाले हैं तो जान लीजिए शुक्रवार के दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ राज्यों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

उत्तर भारत में कहां होगी बारिश?

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो 28 अगस्त को मौसम उमस भरा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार यहां आसमान आंशिक रूप से साफ से लेकर बादलों वाला रह सकता है और बारिश की संभावना कम है.

विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. ओडिशा में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. यहां तेज हवाओं के साथ तूफान की स्थिति बनने की संभावना है और हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

कई राज्यों में तेज बारिश की उम्मीद

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. ऐसे में पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम की चेतावनी पर नजर रखने की सलाह है. पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है. गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश का अलर्ट है. मुंबई में 28 अगस्त को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ