Jharkhand Arga River Bridge Collapsed: बिहार के बाद झारखंड में भी पुल ध्वस्त हो गया है। करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत से अरगा नदी पर पुल बन रहा है, लेकिन आज मानसून की बारिश होने के बाद नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से पुल ढह गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुल ढहने से एक बात का अंदाजा हो गया है कि इस पुल का निर्माण भी भ्रष्टाचार के आधार पर हो रहा है।
एक से दूसरे हाईवे को कनेक्ट करता पुल
पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था। हादसा बिहार बॉर्डर से सटे झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी में हुआ। पुल फतेहपुर-भेलवाघाटी हाईवे को दूसरे हाईवे से कनेक्ट करने के लिए बनाया जा रहा है। डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच बना पुल का हिस्सा ध्वस्त हुआ है और मलबा भी नदी के पानी में बह गया। पुल के इस तरह ध्वस्त हो जाने से लोगों में आक्रोश है। वे प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल को लेकर UP सरकार का फरमान, 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स के लिए लागू होगा आदेश
बिहार में 11 दिन में 5 पुल हुए ध्वस्त
बता दें कि बिहार में पिछले 11 दिन में 5 पुल ध्वस्त हो चुके हैं। सबसे पहले 18 जून को पुल ढहा था। वह पुल अररिया में बकरा नदी पर बन रहा था और उसके निर्माण में करीब 12 करोड़ खर्च हुए थे। 22 जून को सिवान में गंडक नदी बन रहा पुल ध्वस्त हुआ था। यह पुलिस करीब 45 साल पुराना था। हर दूसरे दिन पुल ढह रहा है। प्रशासन अधिकारियों पर लापरवाही बरतने और निर्माण कंपनी पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Rohit Sharma के कोच की आंखें छलकीं, बोले- उसने मुझे गुरु दक्षिणा दी, अब मैं उसे दूंगा खास तोहफा
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
36 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
50 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines