पंडित नेहरू की पुण्यतिथि: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी स्मारक पर चढ़ाए पुष्प, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Edited By Bhola Sharma

Jawahar Lal Nehru Death Anniversary
Edited By Bhola Sharma

Jawahar Lal Nehru Death Anniversary
Jawahar Lal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में स्मारक शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें नमन किया। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/PYMHpc5Xut
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। देश के निर्माण में अहम योगदान देने वाले पंडित नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ तेज बारिश, विमान सेवा प्रभावित, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
पंडित नेहरू का 74 साल की उम्र में 27 मई 1964 को निधन हुआ था। उस समय उनकी सेहत गड़बड़ थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। इसके बाद तत्कालीन गृहमंत्री गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक पीएम बनाया गया था। चार दिन बाद लाल बहादुर शास्त्री को नेता चुना गया और वे देश के अगले पीएम बने थे। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन भारत के प्रधानमंत्री रहे, यह आज तक का रिकॉर्ड है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: