---विज्ञापन---

देश angle-right

एक और अंजू! ससुराल में झगड़ा हुआ तो सरहद की पार, डेढ़ साल की बच्ची के साथ PoK पहुंची

Jammu Kashmir Poonch Woman Reached PoK: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की एक महिला नियंत्रण रेखा पार कर पीओके पहुंच गई।

---विज्ञापन---

पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: 

Jammu Kashmir Poonch Woman Reached PoK: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इन दिनों चर्चा में है। वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही है। वहीं राजस्थान के भिवाड़ी से भी अंजू नाम की महिला प्यार की खातिर पाकिस्तान पहुंच गई थी। पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के बॉर्डर पार करने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच जम्मू संभाग के पुंछ जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, महिला ने ये कदम घर में अनबन के बाद उठाया। महिला कुछ दिनों से लापता चल रही थी। परिवारजनों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है कि वह पीओके में है।

---विज्ञापन---

महिला की उम्र 24 साल

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपना ससुराल घर में हुई नोंक-झोंक के बाद छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, इस महिला का नाम शबनम बी है। उसकी उम्र 24 साल है। उसके पति का नाम गुलाम रब्बानी है। महिला जम्मू-कश्मीर पुंछ जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव सलोत्री की रहने वाली है। वह दो बच्चियों की मां है।

परिजनों ने भारत-पाकिस्तान सरकार से लगाई गुहार

इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पाकिस्तान गई शबनम के परिजनों और रिश्तेदारों ने भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार से इस बात की गुहार लगाई है कि वह गलती कर बॉर्डर पार कर गई है। उसे वापस भारत भेजा जाए ताकि वह फिर से अपने परिवार में रह सके।

---विज्ञापन---

4 साल की बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल

शबनम के परिजनों का कहना है कि उसकी 4 साल की बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने तीन दिन से कुछ भी नहीं खाया है। जानकारी के अनुसार, शबनम 3 फरवरी को अपने घर से यह कह कर निकाली थी में अपनी बहन के पास जा रही हूं। उसके बाद वह लौटकर नहीं आई।

---विज्ञापन---

महिला के भाई ने दी सूचना

जब उसके परिजनों ने उसके बारे में पता किया तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि वह नियंत्रण रेखा पार कर पीओजेके के चली गई है। जहां बांडी अब्बासपुर में उसके दो मामा और दो मासियां रहती हैं। पूरी जानकारी उस समय मिली जब महिला के ससुराल वालों को महिला के भाई ने कारगिल से फोन पर सूचना दी। भाई ने कहा कि उसे सऊदी अरब से फोन पर इस बात की जानकारी मिली है कि उसकी बहन नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र बांडी अब्बासपुर पहुंच चुकी है।

क्या है पीओके? 

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत अपना अभिन्न अंग मानता है। यह पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है। इसे पाकिस्तान अपना हिस्सा बताता है और आजाद कश्मीर भी कहता है। कई बार पीओके का मुद्दा भारत की संसद में भी उठ चुका है। पीओके को ऐतिहासिक रूप से महाराजा हरि सिंह की तत्कालीन रियासत का हिस्सा माना जाता है।

---विज्ञापन---

इसे उन्होंने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर भारतीय संघ में शामिल किया था। इसलिए भारत इस क्षेत्र को अपना अविभाज्य हिस्सा बताता है। जबकि 1947 में पाकिस्तानी सेना ने इस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इसमें गिलगिट, बाल्टिस्तान भी शामिल हैं। वहां के लोग भी पाकिस्तान के जुल्म से त्रस्त हैं। इसकी जनसंख्या करीब 26 लाख है। पीओके को मुजफ्फराबाद, मीरपुर और कोटली समेत दस जिलों में बांटा गया है। इसकी राजधानी मुजफ्फराबाद है।

ये भी पढ़ें: Video: कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच गर्भवती महिला के लिए मसीहा बने सैनिक, बचाई मां-बच्चे की जान 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: बर्फ से ढक गए पहाड़ी पर्यटन स्थल, जानिए कैसा रहने वाला है मौसम

First published on: Feb 06, 2024 09:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola