Jammu Kashmir News: घाटी में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी; शोपियां में मारा गया जैश का आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Rajouri Encounter, Kandi area, Security forces, ADGP Jammu, Mukesh Singh

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में शोपियां के काप्रिन इलाके में चल रहे एक आतंकवादी विरोधी अभियान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम-शोपियां जिलों में सक्रिय कामरान भाई उर्फ ​​हनीस के रूप में पहचाने जाने वाले विदेशी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को शोपियां जिले के काप्रिन इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आतंकी यहां एक स्थानीय मदरसे में छिपा हुआ था और इलाके में आतंकियों के छिपे होने की विशेष सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था। काप्रिन क्षेत्र जहां मुठभेड़ हुई थी, वह गांव चौधरीगुंड से कुछ ही किलोमीटर दूर है, जहां पिछले महीने आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट को मार डाला था।

विज्ञापन

बुधवार को छह आतंकियों को किया गया था

बुधवार को कुपवाड़ा पुलिस ने सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 47 आरआर के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया और कुपवाड़ा जिले में एक आतंकी फंडिंग और भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और छह लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ