जोधपुर में IAF चीफ ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, बोले- हमें 4.5 पीढ़ी के विमानों की जरूरत है

IAF fighter jets Rafale

Jodhpur Bilateral Exercise: भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को जोधपुर में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। वहीं, इस दौरान फ्रांसीसी वायु सेना प्रमुख जनरल स्टीफन मिले ने भारतीय रूसी मूल के सुखोई -30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। बता दें कि द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए जोधपुर में पिछले 10 दिनों से भारत और फ्रांस की सेनाएं ‘गरुड़ -VII’ युद्धाभ्यास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिले ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय वायुसेना मुख्यालय में चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद मिले भारतीय वायुसेना के चीफ के साथ जोधपुर पहुंचे, जहां भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के बीच 18 दिवसीय सैन्य अभ्यास जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1589887559504568320

विज्ञापन

इस दौरान वीआर चौधरी ने कहा कि फ्रांसीसी वायु सेना भी राफेल उड़ाती है, हम भी राफेल उड़ाते हैं, लेकिन हम राफेल के साथ कई अन्य विमान उड़ाते हैं। यह सीखना महत्वपूर्ण है कि मित्र राष्ट्रों के साथ कैसे तालमेल बिठाया जाए। चौधरी ने कहा कि भारत के लिए 4.5 पीढ़ी के विमानों को अपनी सूची में जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें तत्काल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 4.5 पीढ़ी के विमानों के साथ-साथ राफेल के पांच से छह स्क्वाड्रन की आवश्यकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1589905284604256256

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चौधरी और मिले के बीच हुई बातचीत में हिंद-प्रशांत के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र की समग्र स्थिति पर भी चर्चा हुई। ‘गरुड़ VII’ अभ्यास 26 अक्टूबर को शुरू हुआ था और ये 12 नवंबर को समाप्त होगा। बता दें कि इस युद्धाभ्यास में राफेल, तेजस, जगुआर और सुखोई -30 जैसे महत्वपूर्ण लड़ाकू जेट शामिल हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1589903001552322560

वहीं, मिले ने कहा, ‘हम यहां भारतीय एयरक्रू के साथ उड़ान भरने के लिए आए हैं। कभी-कभी एक साधारण कार्य के साथ हम बहुत कुछ कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से हम एक दूसरे को समझ पाते हैं। एक साथ उड़ान भरने और संचालन करने में सक्षम होना बहुत महत्वपूर्ण है। फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ