Jammu Kashmir: कश्मीर में जवानों ने ड्रग पेडलर के घर मारा छापा, हेरोइन और रुपयों का ढेर देख उड़ गए होश
Edited By Bhola Sharma

बरामद सामानों के साथ सेना और पुलिस के जवान।
Edited By Bhola Sharma

बरामद सामानों के साथ सेना और पुलिस के जवान।
Jammu Kashmir: भारतीय सेना के जवानों ने कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक ड्रग पेडलर के घर छापेमारी की। इस दौरान दो करोड़ रूपए से अधिक की भारतीय और विदेशी करेंसी बरामद हुई है। साथ ही सात किलो हेरोइन भी मिली है। आरोपी ड्रग पेडलर छह महीने से जेल में है।
भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ सेक्टर के मोहम्मद रफीक के घर से 2 करोड़ रुपए से अधिक की भारतीय और विदेशी मुद्रा सहित लगभग 7 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं: भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/ZFQt1HDv8c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2023
पुंछ के सीमावर्ती जिले के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि एलओसी के करीबी इलाकों में नार्को टेरर मॉड्यूल सक्रिय था। मजस्ट्रेट की मौजूदगी में अभी भी तलाशी जारी है। इस मॉड्यूल के पंजाब स्थित ड्रग तस्करों से गठजोड़ की भी बातें आ रही हैं। मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच जारी है।
छापेमारी के दौरान 2 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपए, 15 हजार रुपए के अमेरिकी डॉलर, एक पिस्टल, एक मैगजीन, एसएलआर बरामद हुआ है। बरामद हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 35 करोड़ रुपए के आसपास है।
ड्रग पेडलर रफी धाना उर्फ रफीक छह महीने से जेल में है। उस पर 24 फरवरी 2023 को पब्लिक सेफ्टी एक्ट यानी पीएसए के तहत कार्रवाई हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: