Jammu Kashmir: गांदरबल में बड़ा हादसा, ITBP जवानों को लेने जा रही बस नदी में गिरी

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक बस नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, यह बस ITBP जवानों को लेने जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम कई टीमों ने संयुक्त रूप से शुरू कर दिया है।

Jammu Kashmir Bus Accident

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक बड़ा हादसा हुआ। एक बस जो ITBP जवानों को ले जाने के लिए जा रही थी, वह कुल्लान पुल से सिंध नदी में गिर गई। हादसे के बाद राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर SDRF गांदरबल और SDRF सब कंपोनेंट गुंड ने सिंध नदी के कुल्लान में खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कुछ हथियार गायब हैं, तो कुछ को बरामद कर लिया गया है।

हादसे का वीडियो आया सामने

गांदरबल में हुए हादसे की जानकारी SDRF की तरफ से दी गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हादसे के बाद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक कुछ जवानों के कुछ हथियारों को बरामद नहीं किया जा सका है।

Advertisment

हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें बचाव टीमों को देखा जा सकता है। रेस्क्यू टीम के सदस्य बस तक पहुंचकर उसके अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक किसी के जख्मी होने की जानकारी सामने नहीं आई है। अभी भी रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है।

बस में जवान सवार नहीं थे

गंदेरबल के SSP खलील अहमद पोसवाल का इस मामले पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘आईटीबीपी की एक बस जवानों को ले जाने के लिए जा रही थी। वह बस नदी में गिर गई। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। बस में कोई जवान नहीं था। ड्राइवर की हालत स्थिर है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ