---विज्ञापन---

देश angle-right

‘खाना खा रहे थे, अचानक बत्ती गुल, फायरिंग होने लगी’; J-K के गांदरबल में आतंकी हमले की कहानी, 7 की मौत

Terrorist Attack Latest Update: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में खाना खा रहे मजदूरों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। घायलों ने पुलिस को यह जानकारी दी। वहीं इस आतंकी हमले की जांच अब NIA करेगी। गृहमंत्री शाह ने कड़ी जवाबी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

Ganderbal Terrorist Attack Inside Story: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार शाम को हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा। 5 घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हमला गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर टनल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर किया गया। बता दें कि गांदरबल प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुश्तैनी विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट से उमर के पिता-दादा विधायक रह चुके हैं।

जम्मू पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांदरबल के गगनगीर शहर के गुंड इलाके में हाईवे पर टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्यका कॉन्ट्रैक्ट जिस कंपनी के पास है, उस कंपनी के ठेका कर्मियों पर फायरिंग हुई। वे दोपहर के समय खाना खाने बैठे थे, अचानक बत्ती गुल हो गई और ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। 2 लोग हथियार लेकर सामने खड़े दिखे। इसके बाद सीधे अस्पताल में आंख खुली और पता चला कि 5 मजदूरों की मौत हो गई है। एक कंपनी कर्मचारी और डॉक्टर भी मारा गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

NIA करेगी आतंकी हमले की जांच

गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) वीके बिरदी ने मीडिया को बताया कि गगनगीर आतंकी हमले में मारे गए 7 कर्मचारियों में एक डॉक्टर, मैकेनिकल प्रभारी, सुरक्षा प्रभारी, योजना विभाग कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारी खाना खा रहे थे, तभी 2 आतंकवादी घुस आए और कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें डॉ. शाहनवाज (स्वास्थ्य प्रभारी), फहीम नासिर (सुरक्षा प्रबंधक), अनिल शुक्ला (मैकेनिकल मैनेजर), शशि अबरोल (डिजाइनर), गुरुमीत सिंह (रिगर), हनीफ (कार्यकर्ता), कलीम (कर्मचारी) शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले की निंदा की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारने वालों को बड़ा सबक सिखाने को आदेश दिए हैं।

 

---विज्ञापन---

First published on: Oct 21, 2024 10:39 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola