गांदरबल में किसने किया था आतंकी हमला? दहशतगर्द की सच्चाई आई सामने

Jammu Kashmir Ganderbal Terror Attack Latest Update: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले के बाद प्रशासन काफी चौकन्ना है। हमला करने वाले आतंकी से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाई लेवल टीम का गठन किया है।

Jammu Kashmir Ganderbal Terror Attack

Jammu Kashmir Ganderbal Terror Attack Latest Update: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में 20 अक्टूबर को दर्दनाक आतंकी हमला देखने को मिला था। आतंकी ने जेड-मोड़ टनल में काम करने वाले कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं आतंकी संगठन TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वहीं अब इस आतंकी के बारे में बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

गांदरबल हमले का आतंकी कौन?

खुफिया जानकारी के अनुसार आतंकी का नाम रमजान भट्ट है। रमजान कुलगाम के ठोकरपुरा का रहने वाला है। इस हमले का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। खबरों की मानें तो रमजान 2023 से ही गायब था। इस दौरान वो TRF में शामिल हो गया और उसने आतंकी ट्रेनिंग ली। रमजान ने मजदूरों को अपना निशाना बनाया था। मरने वाले 6 मजदूरों में 5 दूसरे राज्यों से थे, जो काम की तलाश में गांदरबल पहुंचे थे।

विज्ञापन

50 लोगों को किया गिरफ्तार

गंदरबल हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पुलिस के अलावा खुफिया टीमें और सुरक्षाबल भी आतंकियों की तलाश में थे। पुलिस ने शक के आधार पर 50 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि इनमें से कुछ लोग रमजान के संपर्क में हैं। सुरक्षाबलों को हमले से जुड़ी कई गुप्त जानकारियां मिली हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने रमजान से जुड़ी चीजें पता लगानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घाटी में चलेगा एंटी-टेरर ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग की गई। राजभवन में हुई इस मीटिंग में एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाने पर सहमति बनी है। घाटी में छिपे आतंकी आम लोगों के लिए भी खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस, आर्मी और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश मिले हैं। हालांकि आतंकी रमजान की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ