हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हिमस्खलन, भद्रवाह-पठानकोट रोड बंद, 250 वाहन फंसे

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार शाम को भद्रवाह-पठानकोट अंतरराज्यीय सड़क हिमस्खलन के कारण बंद हो गई, जिसके चलते करीब 250 वाहन क्षेत्र में फंस गए, जिससे पर्यटकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि हिमस्खलन के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Doda Avalanche Bhaderwah Pathankot Road Closed: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार शाम को हिमस्खलन के कारण भद्रवाह-पठानकोट अंतरराज्यीय सड़क अवरुद्ध हो गई, जिसके कारण कई वाहन फंस गये. भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि हिमस्खलन भद्रवाह कस्बे से लगभग 18 किलोमीटर दूर थंथेरा और गुलदांडा के बीच शाम लगभग पांच बजे हुआ. कार्यकारी मजिस्ट्रेट भद्रवाह कमलप्रीत सिंह ने बताया भद्रवाह कस्बे से लगभग 18 किलोमीटर दूर थंथेरा और गुलदंडा के बीच एवलांच आया. उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पर्यटन स्थल गुलदंडा में पर्यटकों की भारी भीड़

जम्मू क्षेत्र के प्रसिद्ध शीतकालीन पर्यटन स्थल गुलदंडा में पर्यटकों की भारी भीड़ थी. एवलांच के समय गुलदंडा की ओर जा रहे 250 से अधिक वाहन क्षेत्र में फंस गए, जिससे पर्यटकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO), पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. BRO की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फीले मलबे को हटाया, जिसके बाद सभी फंसे पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया और सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया.

भद्रवाह बाशोली राजमार्ग को आज ही खोला था

इससे पहले दो सप्ताह से अधिक समय तक चले बर्फ हटाने के अभियान के सफल समापन के बाद, सीमा सड़क संगठन द्वारा कठुआ में भद्रवाह को बाशोली से जोड़ने वाले राजमार्ग को आज सुबह ही यातायात के लिए फिर से खोला था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय विक्रेताओं के कुछ वाहन फंस गए हैं. सड़क को साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को लगाया गया है. प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि ऊंचाई वाले इलाकों में जारी बर्फबारी और एवलांच के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतें और जारी यातायात नियमों का पालन करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola