Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: अमित शाह से मिले ये बड़े नेता, हो सकते हैं BJP में शामिल

Zulfikar Chowdhury जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं, वह दरहाल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। चुनाव आयोग ने 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर में मतदाता सूची जारी करने का एलान किया है।

Amit Shah

amit shah

Zulfikar Chowdhury likely to join BJP: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद यहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। शनिवार को अपनी पार्टी नेता जूल्फिकार चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज नेता और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होने का ऐलान सकते हैं। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) नेता ताज मोहिउद्दीन कांग्रेस में दोबारा शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Zulfikar Chowdhury पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं

जानकारी के अनुसार Zulfikar Chowdhury जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। वह दरहाल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। जूल्फिकार चौधरी पेशे से वकील हैं। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का एलान किया है, यहां तीन फेज में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा  था कि जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का चुनाव 18 सिंतबर, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरा चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा। बता दें 4 अक्टूबर को यहां मतगणना होगी।

विज्ञापन

27 अगस्त को पहले चरण का नॉमिनेशन 

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 11838 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर में मतदाता सूची जारी की जाएगी। बता दें कि यहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 27 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 5 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 12 सितंबर को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। वहीं, पहले चरण का नॉमिनेशन वापस लेने के लिए अंतिम तारीख 30 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 9 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 17 सितंबर है।

ताज मोहिउद्दीन कर रहे किसका इंतजार?

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष तारिक कर्रा अभी दिल्ली में हैं, अटकलें हैं कि उनके लौटने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बता दें ताज मोहिउद्दीन पहले कांग्रेस में ही थे। दिग्गज नेत गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद DPAP बनाने पर उसमें शामिल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ