Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, जांच अभियान जारी
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक यहां के वाठो इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद पूरे इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। हर जगह सेना के जवान व बैरिकेटिंग दिख रही है। जानकारी के मुताबिक वाठो में कुछ संदिग्धों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद यहां सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया।
An encounter breaks out between security forces and terrorists in the Watho area of Shopian: Jammu & Kashmir Police
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/0wec3D3LRi
— ANI (@ANI) December 7, 2022
जांच अभियान के दौरान एक जगह पर जब सुरक्षाबल पहुंचे तो वहां मौजूद आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आसपास के इलाके को खाली करवाया है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। इससे पहले 11 नंवबर को शोपियां के कैपरिन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को मार गिराया था। जिसमें एक जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और वह पाकिस्तानी नागरिक था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: