---विज्ञापन---

देश angle-right

जम्मू-कश्मीर में 5 सीट और 5 चरण में चुनाव, क‍िस सीट पर कब चुनाव यहां देखें ल‍िस्‍ट

Jammu And Kashmir Lok Sabha Election 2024 Dates &Schedule: जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यहां चुनाव पिछली बार की तरफ पांच चरणों में होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

Jammu And Kashmir Lok Sabha Election 2024 Dates &Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया। चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में कब होगा लोकसभा चुनाव?

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में यानी 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां कुल 5 लोकसभा सीटें हैं। पिछली बार भी यहां पांच चरणों में वोट डाले गए थे। यहां 2019 में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल और 6 मई को वोट डाले गए थे।

---विज्ञापन---
चरण  तारीख  सीट 
पहला चरण 19 अप्रैल उधमपुर
दूसरा चरण 26 अप्रैल जम्‍मू
तीसरा चरण 07 मई अनंतनाग-राजौरी
चौथा चरण 13 मई श्रीनगर
पांचवां चरण 20 मई बारामूला

जम्मू-कश्मीर में कब जारी होगी अधिसूचना?

जम्मू-कश्मीर में 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 4 अप्रैल है। उम्मीदवार 22 अप्रैल तक नामांकन वापस ले सकेंगे। वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर में 2019 में कितने वोटर थे?

जम्मू-कश्मीर में 2019 में 79 लाख 22 हजार 538 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 35 लाख 62 हजार 744 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 44.97 था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date LIVE: 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे लोकसभा चुनाव, इस दिन घोषित किए जाएंगे नतीजे

जम्मू-कश्मीर में कब होगा विधानसभा चुनाव?

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। यहां कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से एससी के लिए 7 और एसटी के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

2019 में किसको कितनी सीटें मिलीं?

पिछली बार नेशनल कांफ्रेंस ने कश्‍मीर में तीन और भाजपा ने जम्‍मू की दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Date: दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में एक चरण में होगा मतदान, देखें इलेक्शन डेट की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

First published on: Mar 16, 2024 04:38 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola