जैश ए मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आतंकी गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार

Jaish-e-Mohammed Terrorist Arrested: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जैश ए मोहम्मद के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आतंकियों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Terrorist

प्रतीकात्मक तस्वीर

Jaish-e-Mohammed Terrorist Arrested (आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लग रही है। शनिवार को पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही चार आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर श्रीनगर में चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेईएम से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।”

विशेष सूचना पर की गई कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा कि विशेष सूचना पर ये कार्रवाई की गई। आज शाम श्रीनगर के नौगाम के केनिहामा इलाके में श्रीनगर पुलिस, 50 आरआर, वैली क्यूआरटी और 29बीएन सीआरपीएफ का एक संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित किया गया था।

इस दौरान एक मारुति ऑल्टो कार को रोका गया। जिसमें चार आतंकी सवार थे। इन चार आतंकी सहयोगियों की पहचान यासीन भट, इम्तियाज अहमद भट, शेराज अहमद राथर और गुलाम हसन खांडेय के रूप में की गई है। इम्तियाज को फ्रेस्टाबल पंपोर का निवासी बताया जा रहा है। बाकी आतंकियों को लच्छनम्बल जाफरान कॉलोनी पंथाचौक का रहने वाला बताया जा रहा है।

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

इन आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। जिसमें 3 मैगजीन के साथ एक एके-56 राइफल, 2 मैगजीन के साथ 1 ग्लॉक पिस्तौल, 7.62 x 39 मिमी के 75 राउंड, 6 चीनी ग्रेनेड और 9 मिमी के 26 राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि ये आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।

चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी

कश्मीर घाटी में लोकसभा चुनाव से पहले इन आतंकियों का गिरफ्तार होना बड़ी कामयाबी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकवादियों ने चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने अब इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है। कुछ और दिन में गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ