जबलपुर, कर्नाटक, हैदराबाद… एक रात में 3 राज्यों में फैला सांप्रदायिक तनाव, जानें क्यों हुआ पथराव और तोड़फोड़?

Communal Clash News: देश में आज भी आए दिन सांप्रदायिक तनाव फैल जाता है। हिंदू और मुस्लिम एक दूसरे को मार डालने को उतारू हो जाते हैं। ऐसे ही दो मामले मध्य प्रदेश के जबलपुर और कर्नाटक के बागलकोट में सामने आए हैं।

Communal Clash

दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाए।

Communal Violence in India: देश के 2 राज्यों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों में हिंसक टकराव हुआ है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर में पूजा और मस्जिद में नमाज के दौरान दोनों समुदायों में सांप्रदायिक तनाव फैला। कर्नाटक में बागलकोट जिले में शिवाजी जयंती के दौरान निकाले जुलूस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। दोनों जगह फैले सांप्रदायिक तनाव में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

जबलपुर में सांप्रदायिक तनाव इस तरह फैला

बता दें कि जबलपुर के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात को आजाद चौक पर दुर्गा मंदिर में पूजा चल रही थी। इस दौरान मस्जिद में नमाज चल रही थी। पूजा और नमाज के दौरान दोनों समुदायों के लोगों में आपसी विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। मंदिर और मस्जिद पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की गई। टकराव की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन

कर्नाटक में सांप्रदायिक तनाव इस तरह फैला

कर्नाटक के बागलकोट जिले के किला ओनी इलाके में शिवाजी जयंती पर सांप्रदायिक तनाव फैला। जयंती के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरानक कहासुनी के बाद एक संप्रदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की। जुलूस में शामिल युवकों ने विरोध जताते हुए पथराव किया। इस दौरान पत्थर पुलिसवालों को भी लगे और वे चोटिल हो गए। पथराव में SP को भी चोटें लगी। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

हैदराबाद में सांप्रदायिक तनाव इस तरह फैला

बता दें कि मध्य प्रदेश और कर्नाटक के अलावा तेलंगाना में भी सांप्रदायिक तनाव फैला। हैदराबाद शहर के अंबरपेट इलाके में जामा मस्जिद के पास माहौल तनावपूर्ण हुआ। रमजान की नमाज के दौरान शिवाजी जयंती के जुलूस में तेज म्यूजिक के कारण कहासुनी हुई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच तनाव को बढ़ने से रोक लिया और दोनों समुदायों के लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

दरअसल, कल रात उस समय तनाव फैल गया जब जामा मस्जिद का वीडियो बना रहे यूट्यूबर पर लोगों ने हमला कर दिया उसी दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का जुलूस भी वहां से गुजर रहा था कि दोनों समूहों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कोई शिकायत नहीं मिली है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

मध्य प्रदेश में जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जानकारी दी कि हालात अब काबू में हैं और किसी धार्मिक स्थल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं कर्नाटक में बेलगावी जिले के पुलिस आयुक्त भूषण बोरासे ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि बेलगावी के माछे गांव में स्थित संगोली रायन्ना की प्रतिमा पर शरारती तत्वों ने काली स्याही पोत दी है। इस घटना के चलते इलाके में तनाव फैला हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ