---विज्ञापन---

देश angle-right

Operation Sindoor: शशि थरूर को पीएम मोदी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस बोली हमारी लिस्ट में नाम ही नहीं

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके लिए देश की कई पार्टियों के 7 नेताओं को चुना गया है, जिसमें कांग्रेस के शशि थरूर का नाम भी शामिल है।

---विज्ञापन---

Operation Sindoor: भारत के पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दुनिया को दी जाएगी। इसके लिए भारत सरकार ने सांसदों के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के नाम का ऐलान किया है। यह प्रतिनिधिमंडल विदेश में अलग-अलग जाकर देश का प्रतिनिधित्व करेगा। इस दौरान पाकिस्तान के द्वारा बोले गए झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस ने 4 नेताओं का नाम दिया था, लेकिन सरकार ने कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर का नाम देकर सबको चौंका दिया। दरअसल, थरूर का नाम कांग्रेस की तरफ से नहीं दिया गया था। इस पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सरकार की सराहना करते हैं- कांग्रेस

शशि थरूर का नाम चुने जाने पर केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल पर लिखा गया कि ‘ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री मोदी और उनके विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विश्वसनीयता खो दी है, देश को एक ऐसी आवाज की जरूरत है, जो सम्मान की हकदार हो। हम भाजपा के भीतर प्रतिभा की कमी को पहचानने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कांग्रेस के एक नेता को चुनने के लिए सरकार की सराहना करते हैं।’ आगे लिखा गया कि ‘हमें पूरा भरोसा है कि शशि थरूर वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष रखेंगे और मोदी सरकार द्वारा की गई गलतियों को सुधारेंगे।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: उन 7 चेहरों में कौन-कौन हैं शामिल, जो दुनिया के सामने पाकिस्तान को करेंगे बेनकाब

कांग्रेस ने किन 4 लोगों के नाम दिए?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पाकिस्तान से जन्मे आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए प्रतिनिधिमंडलों के लिए चार सांसदों के नाम दिए। इनमें आनंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, गौरव गोगोई, राज्यसभा सांसद, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और लोकसभा सांसद, राजा बरार के नाम दिए गए हैं। मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर का नाम दिया है, जबकि पार्टी ने उनका नाम ही नहीं दिया था।

---विज्ञापन---

किन नेताओं के नाम शामिल?

इसमें पहला नाम शशि (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) थरूर का है, जो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका जाएंगे। रविशंकर प्रसाद (भारतीय जनता पार्टी) मिडिल ईस्ट जाएंगे। संजय कुमार झा (JDU) साउथ ईस्ट एशिया के लिए फाइनल हुआ है। बैजयंत पांडा (BJP) ईस्टर्न यूरोप जाएंगे। कनिमोझी करुणानिधि (DMK) रूस जाएंगे। श्रीमती सुप्रिया सुले (NCP) का नाम वेस्ट एशिया जाने के लिए फाइनल हुआ। श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना) अफ्रीका जाएंगे।

---विज्ञापन---

शशि थरूर ने क्या कहा? 

प्रतिनिधिमंडल में नाम आने पर शशि थरूर ने भी एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘मैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए भारत सरकार के निमंत्रण से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब राष्ट्रीय हित शामिल हो, और मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं पीछे नहीं रहूंगा। जय हिंद!’

---विज्ञापन---

प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में कौन शामिल?

1- शांभवी चौधरी
2- सरफराज अहमद
3- सुदीप बंद्योपाध्याय
4- हरीश बालयोगी
5- शशांक मणि त्रिपाठी
6- भुवनेश्वर कालिता
7- मिलिंद देवड़ा
8- तरणजीत सिंह संधू (अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत)
9- वरुण जेफ, निदेशक (हिंद महासागर क्षेत्र) विदेश मंत्रालय

ये भी पढ़ें: RBI ने 2 बड़े बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, क्या किसी में आपका अकाउंट तो नहीं?

First published on: May 17, 2025 01:04 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola