क्या मानसून सत्र में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी मोदी सरकार? किरण रिजिजू ने खोला राज

उम्मीद की जा रही है कि मानसून सत्र में एक बार फिर सरकार परिसीमन बिल पेश कर सकती है. सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी सांसद किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की.

delimitation bill

Credit: News24

20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र पर सभी की नज़र टिकी हुई है. ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या केंद्र सरकार इस दौरान परिसीमन बिल पास करवा पाएगी या नहीं. दरअसल, बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार ने ये बिल संसद में पेश किया था, लेकिन 54 वोटों से ये गिर गया था. अब उम्मीद की जा रही है कि मानसून सत्र में एक बार फिर सरकार इसे पेश कर सकती है. सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी सांसद किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की. उनसे पूछा गया कि अगर परिसीमन बिल संसद में पेश किया जाता है तो क्या उन्हें भरोसा है कि इस बार ये पास हो पाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले किरेन रिजिजू?

रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार ने 8 बिलों के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय से निकालकर बुलेटिन जारी किया गया है. रिजिजू ने कहा कि अगर सरकार इन बिलों के अलावा कोई विधेयक लेकर आती है, तो उसपर पहले चर्चा होगी और विपक्ष को भी इस बारे में बताया जाएगा. सरकार के बिजनेस के बारे में केंद्र ने सूचना दी है. अगर और कोई बिल भी आता है तो उसके बारे में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी को भी बताया जाएगा.

क्या है परिसीमन बिल?

ये बिल एक संवैधानिक कानून का प्रस्ताव है. अगर ये बिल पास हो जाता है तो सरकार लोकसभा के अलावा बाकी राज्यों की विधानसभा सीटों का दोबारा गठन कर सकती है. सरकार का कहना है कि मकसद देश की बढ़ती जनसंख्या को सही गाइडेंस देना है. पहली बार मोदी सरकार अप्रैल 2026 में बजट सत्र के दौरान ये बिल संसद में लाई थी. बिल में लोकसभा सीटें 550 से 850 करने का प्रस्ताव था. साथ ही महिलाओं के लिए आरक्षण को 33 प्रतिशत करने का भी प्रावधान था. लेकिन विपक्ष ने परिसीमन बिल को समर्थन देने से मना कर दिया. संसद में वोटिंग हुई तो बिल के समर्थन में 298 वोट पड़े और खिलाफत में 230 वोट, जिसके बाद 54 वोटों की कमी से बिल पास नहीं हो पाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ