पिछले 2 सालों में राज्यसभा सांसदों पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपये, जानिए क्या कहती है RTI की रिपोर्ट

पिछले दो फाइनेंशियल ईयर (2024-25 और 2025-26) में राज्यसभा के सभी सांसदों की सैलरी, भत्ते और बाकी सुविधाओं पर पैसा पानी की तरह बहाया गया है. RTI की रिपोर्ट के ज़रिए ये जानकारी सामने आई है.

rajya sabha MP expense

Credit: AI

सूचना का अधिकार यानी RTI की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पिछले दो फाइनेंशियल ईयर (2024-25 और 2025-26) में राज्यसभा के सभी सांसदों की सैलरी, भत्ते और बाकी सुविधाओं पर पैसा पानी की तरह बहाया गया है. इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा उनके भत्तों, रेल और हवाई यात्राओं के खर्च का है. RTI के मुताबिक, इन सांसदों पर पिछले 2 सालों में 262 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिनमें से 151 करोड़ रुपये से ज्यादा सिर्फ उनके भत्तों और ट्रैवल पर खर्च गुए.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

साल 2024-25 में गर्वमेंट फंड से राज्यसभा सांसदों पर 98 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा हुआ और 2025-26 में बढ़कर ये 163 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. एक साल के भीतर खर्चे में 65 करोड़ रुपये की बढ़त हुई. राज्यसभा सदस्यों की देश-विदेश की यात्रा, ऑफिस और मेडिकल बिल पर ये खर्चा हुआ है. RTI की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024-25 में राज्यसभा सांसदों की सैलरी पर 25 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए. वहीं मेडिकल बिल पर करीब 8 करोड़ रुपये, ट्रैवल पर करीब 25 करोड़ रुपये और भत्तों पर 33 करोड़ से ज्यादा का खर्चा हुआ.

2025-26 में कितना खर्च?

साल 2025-26 में राज्यसभा सांसदों की सैलरी पर 44 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए. मेडिकल बिलों पर 9 करोड़ से ज्यादा, यात्रा पर 36 करोड़ रुपये और भत्तों पर 58 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए. दरअसल, RTI आवेदक चंद्रशेखर गौर ने आवेदन दायर किया था, जिसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने ये जानकारी मुहैया करवाई. जवाब के मुताबिक, राज्यसभा सांसद 21 अलग-अलग विषयों के तहत सुविधाओं और भुगतान के पात्र हैं, जिनमें सैलरी, भत्ता, देश-विदेश की यात्रा, मेडिकल खर्च और ऑफिस का खर्च शामिल है. इसके अलावा उन्हें प्रिंटिंग एंड पब्लिकेशन, डिजिटल उपकरण, फ्यूल, प्रोफेशनल सर्विस, मरम्मत और रखरखाव, सब्सिडी और बाकी राजस्व खर्च भी दिया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ